Raipur Crime News, रायपुर। सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क का कमिश्नरेट पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क का संचालन दिल्ली से किया जा रहा था, जबकि रायपुर में लोकल स्तर पर सप्लाई चेन सक्रिय थी। ड्रग्स सिंडिकेट की जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी डेड ड्रॉप सिस्टम से ग्राहकों तक ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे। इस सिस्टम में ड्रग्स को सुनसान स्थानों पर रखकर उसकी लोकेशन और वीडियो ग्राहकों को भेजा जाता था, जिससे पेडलर और ग्राहक के बीच डायरेक्ट कनेक्शन न हो सके। सप्लाई नेटवर्क में कुरियर और रैपिडो राइडर्स भी हिस्सा थे। वहीं पेमेंट के लिए विभिन्न बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था। जानकारी के मुताबिक, इस ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड महेश खडक़ा और कुसुम हिन्दुजा दिल्ली में रहकर पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। दोनों साल 2024 में ड्रग्स मामले में जेल भी जा चुके हैं। इनके ही निर्देश पर रायपुर निवासी कुणाल मंगतानी कोरियर से ड्रग्स प्राप्त करता था, जबकि सौरभ यादव, शुभम राठौर और सौरभ डोंगरे रैपिडो राइडर्स के माध्यम से सप्लाई करते थे।

Raipur Crime News ऐसे पकड़े गए आरोपी
एसीसीयू को सूचना मिली थी कि शहर में रैपिडो राइडर्स के जरिए एमडीएमए ड्रग्स की आपूर्ति की जा रही है। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के आधार पर 29 मार्च को तेलीबांधा क्षेत्र से तीन आरोपियों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि दिल्ली में स्थित मास्टरमाइंड को नोटिस देकर रायपुर बुलाया गया और बाद में विधिवत गिरफ्तारी की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में 48.03 ग्राम एमडीएमए (कीमत लगभग 7 लाख), 8 पार्टी पिल्स, 9 मोबाइल फोन, बाइक, ड्रग्स सप्लाई में इस्तेमाल कोरियर बॉक्स बरामद किया गया है।

Raipur Crime News: ये आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
श्रद्धा आश्रम के पास काशीराम नगर तेलीबांधा निवासी कुणाल मंगतानी (23)
चौरसिया कॉलोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा निवासी सौरभ डोंगरे (29)
कृष्णा नगर शर्मा अस्पताल टिकरापारा निवासी शुभम राठौर (31)
खमतराई रायपुर निवासी सौरभ यादव (21)
06 पंचशील विहार अपर ग्राउण्ड फ्लोर शेख सराई साउथ दिल्ली निवासी महेश खडक़ा (28)
एलआईजी 40 अवंति विहार शंकर नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर निवासी कुसुम हिन्दुजा (25)



