Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

Raipur Crime: खम्हारडीह पुलिस को घर से मिला प्रतिबंधित हुक्का, एक गिरफ्तार

Raipur Crime: छापा मारकर फ्लेवर, हुक्का-पॉट किया जब्त

Raipur Crime: रायपुर, रायपुर में नशे के कारोबार पर रोक लगाने चलाए जा रहे अभियान ने खम्हारडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित हुक्का सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गीतांजली कॉम्पलेक्स के पास स्थित एक मकान में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री का भंडारण किया जा रहा है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सूरज नायडू (३७) निवासी डी.एम. वाटिका थाना खम्हारडीह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तंबाकू और हुक्का से जुड़ी अन्य सामग्री कीमत करीब ४० हजार रुपए जब्त की गई है।

Latest Posts

Don't Miss