Latest Posts

Raipur Crime:मंगलसूत्र स्नेचिंग का आरोपी चढ़ा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व सिविल पुलिस के हत्थे

 Raipur Crime: रायपुर,  सोने का मंगलसूत्र स्नेचिंग करने वाले जल विहार कॉलोनी गुरुद्वारा के सामने तेलीबांधा निवासी बिट्टू कुमार उर्फ साहिल (20) को सिविल लाइन पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने धरदबोचा है। आरोपी के खिलाफ मोबाइल स्नेचिंग का भी मामला दर्ज है। आरोपी ने थाना सिविल लाईन क्षेत्र में झपट्टा मारकर महिला के गले से मंगलसूत्र स्नेचिंग की घटना को अंजाम। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से से सोने का मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जब्त कर लिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थिया रूबी बाई ने प्रतिदिन की तरह 1 नवंबर सुबह करीबन 4.30 बजे पैदल टहलने के लिए निकली थी। पैदल चलते हुए वह गली नंबर 5 पहुंचकर फूल तोड़ रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल में सवार आरोपी आकर गाड़ी रोककर प्रार्थिया से फूल मांगा तो वह फूल तोडऩे के लिए पीछे मुडक़र फूल तोडऩे लगी तभी आरोपी प्रार्थिया के गले में पहने सोने का मंगलसूत्र को झपटामारी कर खींच कर फरार हो गया। प्रार्थिया ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। मामला पंजीबद्ध करने के बाद आरोप की पतासाजी कर रही थी।

  Raipur Crime:  पतासाजी के समय ही आरोपी का मिला सुराग

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान जल विहार तेलीबांधा निवासी बिट्टू कुमार उर्फ साहिल, जो पूर्व में भी मोबाईल स्नेचिंग के प्रकरण में थाना सिविल लाइन से जेल निरूद्ध रह चुका है, के रूप में करते हुए आरोपी की पतासाजी कर आरोपी बिट्टू कुमार उर्फ साहिल को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा स्नेचिंग की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

इन्हें भी पढ़िए: National Cancer Awareness Day: राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: एमएमआई नारायणा के चिकित्सकों ने कहा- कैंसर का समय पर पता चल जाए, तो इलाज संभव

 Raipur Crime:   कार्रवाई में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी सिविल लाइन, एंटी क्राईम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. पुष्पराज परिहार, विक्रम वर्मा, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. मनोज सिंह, केशव सिन्हा, दिलीप जांगडे, राजेन्द्र तिवारी, बोधेन्द्र मिश्रा, विकास क्षत्री, दिलीप जांगडे, लालेश नायक, टेकसिंह मोहले तथा थाना सिविल लाईन से सउनि. मालती यादव एवं आर. दीपक पटेल शामिल रहे।

Latest Posts

Don't Miss