Latest Posts

Raipur Crime: पंजाब से लाए हेरोइन, थाने के पास कर रहे थे डील

Raipur Crime: ड्रग्स सप्लाई चेन पर पुलिस की फिर बड़ी कार्रवाई

Raipur Crime: रायपुर, शहर में लगातार ड्रग्स सिंडिकेट के नए अड्डे के रूप में उभर रहा है। ताजा मामले में आमानाका पुलिस ने दो ऐसे तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब से हेरोइन लाकर राजधानी में खपाने की कोशिश कर रहे थे। सरोना रोड टाटीबंध चौक के पास संदिग्ध ट्रेलर की घेराबंदी कर पुलिस ने जब छानबीन की तो 34.60 ग्राम हेरोइन, तौल मशीन और मोबाइल फोन समेत 18.63 लाख रुपए का हेरोइन जब्त किया गया।

Raipur Crime: थाने से कुछ ही दूरी पर करते रहे डील की तैयारी

दोनों आरोपी पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर ग्राहक की तलाश में ट्रेलर खड़ा कर बैठे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के तरणतारण निवासी मनजीत सिंह (53) और गुरदासपुर निवासी हरदीप सिंह (36) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने पंजाब से माल लाकर रायपुर में सप्लाई करने की बात कबूल की है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

Raipur Crime: फिर सक्रिय हो रहा ड्रग्स सिंडिकेट

बीते महीनों में पुलिस की कार्रवाई के बाद ऐसा लगा था कि रायपुर का ड्रग्स नेटवर्क कमजोर पड़ गया है, लेकिन हालिया घटनाएं बता रही हैं कि तस्कर फिर से सक्रिय हो रहे हैं। देवेंद्र नगर, कबीर नगर और गंज जैसे इलाकों में पहले भी कई तस्कर पकड़े गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस जोड़ी का नेटवर्क शहर में किन लोगों से जुड़ा हुआ था और यह माल किसे सप्लाई होने वाला था।

Latest Posts

Don't Miss