Saturday, June 21, 2025

Latest Posts

रघुराज सिंह उइके ने अपने जन्मदिन पर किया तुलसी पौधे का रोपण,1001 पौधे लगाने जा लक्ष्य, बताए तुलसी के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

दीपक शर्मा

कोरबा/पाली:- राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य रघुराज सिंह उइके ने 07 अगस्त को अपना 43 वॉ जन्मदिन परिजनों,मित्रों तथा समर्थकों के साथ मनाया साथ ही समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से अपने गृह ग्राम सिरली में तुलसी के पौधे का भी रोपण किया, रघुराज सिंह उइके ने एक सावन माह में 1001 तुलसी के पौधे जिले भर में लगाने का संकल्प लिया है, साथ ही जिले वासियों से अपने घर के आंगन में तुलसी के पौधे लगाने का आह्वान किया, रघुराज सिंह ने तुलसी के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व को बताते हुए कहा की तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र मानते हैं। अधिकांश घरों में तुलसी का पौधा होता है और लोग रोज नहाने के बाद इसकी पूजा करते हैं। तुलसी जिसे वृंदा के नाम से भी जाना जाता है कुछ मान्यताओं के अनुसार, तुलसी पृथ्वी पर देवी लक्ष्मी का रूप है। साथ ही बताया कि वैज्ञानिक तौर पर तुलसी का पौधा हमारे वातावरण को शुद्ध करता है। तुलसी को बीमारियों के लिए भी बहुत गुणकारी माना जाता है। क्योंकि तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो शरीर में संक्रमण से लड़ने के लिए लाभदायक होते है।

Latest Posts

Don't Miss