Latest Posts

Prakash Parv: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ा श्रद्धा और सौहार्द का संगम

Prakash Parv: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ा श्रद्धा और सौहार्द का संगम

Prakash Parv: 537वें प्रकाश पर्व पर पंजा साहिबज्ज् की ऐतिहासिक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Prakash Parv: रायपुर, सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 537वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर रविवार को प्रदेश की राजधानी में आस्था, भक्ति और भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला। गुरुद्वारा स्टेशन रोड से निकली भव्य शोभा यात्रा एवं नगर कीर्तन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते इस नगर कीर्तन में कीर्तन, वाहेगुरु के जयघोष और गुरबाणी की मधुर ध्वनियों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Prakash Parv: झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण रही गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब की ऐतिहासिक झांकी, जिसे छत्तीसगढ़ सिख काउंसिल द्वारा तैयार किया गया था। झांकी में गुरु नानक देव जी की एक दिव्य कथा का जीवंत चित्रण किया गया जब वे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के हसन अब्दाल (वर्तमान गुरुद्वारा पंजा साहिब) पहुंचे थे। कथा के अनुसार, वहां एक सूफी फकीर वली कंधारी जल स्रोत पर अधिकार जमाए बैठा था और उसने पानी देने से मना कर दिया। तब गुरु नानक देव जी ने पत्थर हटाया और मीठे जल की धारा फूट पड़ी।
जब वली कंधारी ने क्रोधवश एक बड़ी चट्टान गुरु जी की ओर लुढक़ाई, तब गुरु जी ने अपना पवित्र पंजा उठाया और चट्टान वहीं रुक गई। वही पंजे का निशान आज भी गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में विद्यमान है। झांकी में इस चमत्कारिक घटना का मनमोहक दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

Prakash Parv: नई पीढ़ी को गुरु जी के उपदेशों से जोडऩा हमारा उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सिख काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि यह झांकी गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके मानवता, समानता तथा सत्य के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन हमें प्रेम, सेवा और भाईचारे का मार्ग दिखाता है। इस अवसर पर गगन सिंह हंसपाल, गुरदीप सिंह टुटेजा, जसबीर होरा, इंदरजीत सिंह, दलविंदर सिंह, सागर छाबड़ा, राजविंदर खालसा सहित अनेक श्रद्धालु और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Prakash Parv: शहर सीरत कमेटी ने किया स्वागत

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के इस भव्य आयोजन में रायपुर के मुस्लिम समाज ने भी भाईचारे और एकता की अद्भुत मिसाल पेश की। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन और शहर सीरत-उन-नबी कमेटी, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शहीद स्मारक, जी.ई. रोड पर बने विशेष मंच पर मुस्लिम समाज के सदस्यों ने सिख श्रद्धालुओं का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और उन्हें पानी की बोतलें व आइसक्रीम वितरित कीं।

इन्हें भी पढ़िएः BAARANAVAAPAARA ABHAYAARANY: बारनवापारा अभयारण्य: बारिश के बाद निखरी सुंदरता, तेंदुआ देखने उमड़ेंगे पर्यटक

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता फ़ैसल रिज़वी और शहर सीरत-उन-नबी कमेटी के सदर मोहम्मद सोहेल सेठी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा हमेशा से भाईचारे और सेक्युलरिज़्म की प्रतीक रही है। हम सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाते हैं, यही हमारी असली ताकत है।

Latest Posts

Don't Miss