राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता रायपुर में पदमा साहू ने जीता 1 रजत व 2 कांस्य पदक
महासमुंद – 40वीं एनटीपीसी सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 4 से 12 जनवरी 2024 तक रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें बिहाझर बागबहरा की पद्मा साहू ने 3 मेडल जीतकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया। पदमा साहू ने इंडियन राऊंड स्पर्धा में 30 मीटर में सर्वोच्च अंक 360 में से 344 अंक प्राप्त कर हरियाणा को हराकर अपना पहला राष्ट्रीय कांस्य पदक जीतने में सफल रही। मिक्स टीम में स्वर्ण पदक का मुकाबला छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र से हुआ जिसमें पदमा साहू व तुषार नेताम की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंको के कम होने से सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही। व्यक्तिगत स्पर्धा में पदमा साहू ने झारखंड, तमिलनाडु से मुलाकात जीता व सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में हरियाणा से हारकर तीसरे स्थान के मुकाबले में महाराष्ट्र की रेशमा को हराकर अपना तीसरा पदक जीतने में सफल रही। इस प्रकार पद्मा ने 3 पदक जीतकर राज्य का नाम रौशन किया। बागबहरा में तीरंदाजी खेल की शुरुवात वर्ष 2009-10 में बॉल आश्रम बिहाझर में डॉ. विकास अग्रवाल ने किया। जिले से पहला तीरंदाजी खिलाड़ी एवन कुमार साहू ने कई विभिन्न नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होकर पदक जीतने में कामयाब हुए। एवन ने नेशनल गेम्स केरल में शानदार प्रदर्शन किया था। बागबाहरा में तीरंदाजी खेल का अभ्यास कराने में छात्रावास अधीक्षक पुनेंद्र चंद्राकर, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, खेल शिक्षक पिरित राम साहू ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। ज़िला प्रशासन व खेल विभाग ने समय समय पर खेल सुविधा उपलब्ध कराते हुए खेल को आगे बढ़ाने में सहायक रहे। पद्मा साहू ने विगत 5 वर्ष (सन् 2018) से बाल आश्रम बिहाझर से अपना खेल अभ्यास प्रारंभ किया व नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए तीरंदाजी खेल में विगत 6 महिने से खेलों इंडिया एक्सीलेंस सेंटर बहतराई बिलासपुर में प्रवेश प्राप्त कर खेल कौशल सीख रहीं हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ के सचिव कैलाश मुरारका ने घोषणा के अनुसार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतने पर पद्मा साहू व तुषार नेताम को 25-25 हजार की राशि नगद पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। पद्मा साहू के शानदार प्रदर्शन व 1 रजत व 2 कांस्य पदक जीतने पर कलेक्टर प्रभात मलिक, खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे, जिला पंजियक दिपक मंडावी, छात्रावास अधीक्षक पुनेंद्र चंद्राकर, मधु सिरमौर, डॉ. विकास अग्रवाल अध्यक्ष ज़िला तीरंदाजी संघ महासमुंद व सचिव एवन कुमार साहू, हीरु राम साहू, डॉ. सुनिल कुमार भोई, पीरित राम साहू, अरविंद छावड़ा, ऋषि कपूर साहू, पुष्पा चंद्राकर, सरपंच ग्राम पंचायत बिहाझर, साहू समाज समस्त पदाधिकारी, सोमनाथ साहू, रंजीत कौर, भोपाल सिंह बंजारा, रिंकल बग्गा, हीरा सिंह नायक, शैलेश शुक्ला, राजेंद्र यादव, सुभाष चंद्राकर, एकलव्य आवासीय विद्यालय के समस्त स्टॉफ, खेलों इंडिया सेंटर के सभी खिलाड़ी, तीरंदाजी खिलाड़ी भोजराम, नवलीन कौर, जया, सत्यभामा, चांदनी, नरेश, संजय ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।



