Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

Tomer Bandhu News: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र तोमर का निकाला गया जुलूस

Tomer Bandhu News: भाठागांव चौक से पुलिस ने निकाली रैली, आधे रास्ते में बेहोश होकर गिरा वीरेन्द्र

Tomer Bandhu News: रायपुर, धान खरीदी न्यूजः १५ नवंबर से होगी धान खरीदी शुरू, अवैध परिवहन रोकने बॉर्डर पर चेकपोस्ट कमांड सेंटर से होगी केंद्रों की निगरानी सूदखोर व हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र तोमर को पुलिस ने शनिवार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया और रविवार को राजधानी में उसका जुलूस निकाला। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र को रायपुर की गलियों में घुमाया और पुलिस का खौफ दिखाया। आरोपी तोमर को पुरानी बस्ती थाना से सीएसपी राजेश देवांगन और थाना प्रभारी शील आदित्य की मौजूदगी में भाठागांव व मठपारा की गलियों में घुमाया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से कई नारे लगवाए। इस दौरान वीरेंद्र की पत्नी पुलिस से कहती रही- मेरे पति को मार डालो, पर परेशान मत करो। वहीं, कई लोग काफिले के पीछे-पीछे चलकर चिल्ला रहे थे- मेरे दो लाख खा गया था तोमर! आरोपी के जुलुस को देखकर आमजनों ने भी आरोपी के खिलाफ टिप्पणी की। सीएसपी राजेश देवांगन ने कहा वीरेंद्र तोमर से पूछताछ जारी है। उसके नेटवर्क और फरार साथी रोहित तोमर की तलाश में टीम लगी है। शहर में सूदखोरी और धमकी के धंधे को खत्म करना ही मकसद है।

Tomer Bandhu News: गिरफ्तारी के बाद राजधानी में हडक़ंप

वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी को रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और वसूली के कई मामलों में फरार चल रहा यह आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने लंबे समय तक पीछा करने के बाद ग्वालियर से उसे गिरफ्तार किया और शनिवार देर रात रायपुर लेकर रविवार दोपहर में पुरानी बस्ती थाने के बाहर जैसे ही पुलिस वाहन रुका, माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोपी को पुलिस हिरासत में देखकर आसपास के लोग जुट गए। पुलिस ने भीड़ को दूर रखने के लिए बैरिकेडिंग की, लेकिन लोगों का गुस्सा और जिज्ञासा दोनों देखने लायक था।

एक महिला ने कहा हमसे जेवरात गिरवी रखवाया फिर अपने नाम कर लिया
थाने से आगे पुलिस टीम आरोपी को लेकर भाठागांव और मठपारा पहुंची। इन इलाकों में तोमर के सूदखोरी नेटवर्क से जुड़ी शिकायतें पहले भी दर्ज हैं, जब पुलिस काफिला वहां पहुंचा, तो कई महिलाएं सब्जी बाजार के पास बोल उठीं- चोरहा को लेकर आए हैं। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने तोमर को कई बार इलाके में मारपीट करते और लोगों से ब्याज वसूलते देखा था। एक महिला ने कहा, हमसे तो सोने का जेवर गिरवी रखवाया, फिर उसे अपने नाम कर लिया। मठपारा ले जाकर उसका जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान वीरेंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर रहा था, जिसे पुलिसकर्मियों ने संभाला, जिसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया।

Tomer Bandhu News: 30 दिन में 7 एफआईआर, फिर फरारी की कहानी

पिछले साल जून महीने में सिर्फ 30 दिनों के भीतर वीरेंद्र और उसके भाई रोहित तोमर के खिलाफ 7 अलग-अलग केस दर्ज हुए थे, जिनमें मारपीट, ब्लैकमेलिंग, धमकी और सूदखोरी शामिल थी। पुलिस ने इन पर कई बार दबिश दी, लेकिन दोनों फरार हो गए। जांच में सामने आया कि दोनों भाई दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश में जगह बदलते रहे ताकि गिरफ्तारी से बच सकें। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद दोनों की मुश्किलें और बढ़ीं। आखिरकार वीरेंद्र को ग्वालियर में ट्रेस कर पुलिस ने धर दबोचा, जबकि उसका भाई रोहित अब भी फरार है।

Tomer Bandhu News: वीरेंद्र तोमर पर दर्ज मामले

2006- आजाद चौक थाने में कारोबारी पर चाकू से हमला।
2010- गुढिय़ारी में व्यापारी से पैसों को लेकर मारपीट।
2013- हत्या का केस दर्ज।
2016-मारपीट का मामला।
2017- महिला को धमकाया।
2019-पुरानी बस्ती थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना का केस।
2019- हलवाई लाइन के व्यापारी ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की।
रोहित तोमर पर दर्ज मामले
2015- महिला ने अप्राकृतिक कृत्य की रिपोर्ट दर्ज कराई।
2016-युवक ने पुरानी बस्ती में मारपीट का केस दर्ज कराया।
2017- भाठागांव की महिला ने मारपीट, धमकी की रिपोर्ट की।
2018-भाठागांव की महिला ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की।
2019-कोतवाली थाने में महिला ने सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया।

Tomer Bandhu News: कई थानों में 16 से ज्यादा केस, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार

2006 में चाकूबाजी का केस (आजाद चौक थाना), 2010 में व्यापारी से मारपीट (गुढिय़ारी), 2013 में हत्या का मामला, 2019 में धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग, 2024 में आम्र्स एक्ट और सूदखोरीका मामला दर्ज है। वहीं, उसका भाई रोहित तोमर भी उतना ही कुख्यात है। उस पर 9 से ज्यादा केस हैं, जिनमें महिलाओं को धमकाने, अप्राकृतिक कृत्य और ब्लैकमेलिंग के आरोप शामिल हैं।

Tomer Bandhu News: पुलिस को मिले थे लाखों के जेवरात व करोड़ों रुपए के रजिस्ट्री के दस्तावेज जब्त

वीरेंद्र और रोहित के घरों व करीबियों के ठिकानों में हुई छापेमारी में पुलिस को साढ़े तीन करोड़ रुपए का सोना, 10 लाख की चांदी और 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की रजिस्ट्री दस्तावेज मिले थे। पुलिस को कई ब्लैंक चेक, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड भी मिले, जिनका उपयोग ये लोग दबाव बनाने के लिए करते थे। कर्ज देने के बदले तोमर ब्रदर्स लोगों से ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर और अंगूठा निशान ले लेते थे। बाद में ब्याज वसूली के नाम पर धमकाकर जमीन, दुकान और मकान अपने नाम करा लेते थे।

Latest Posts

Don't Miss