एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स गठित, अब तक तीन प्रकरण में तह तक पहुंचने में मिली सफलता
महासमुंद। पिछले कई वर्षों से ओडिशा से गांजा की तस्करी कर छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों में इसकी सप्लाई करने के लिए जिले के मुख्य मार्ग का प्रयोग होता आया है। पुलिस अभी तक गांजे के परिवहनकर्ता को पकड़ती आई है। गांजा की तस्करी पर नियंत्रण, गांजा लाने का सोर्स प्वाइंट, परिवहन का माध्यम व जिस जगह गांजा पहुंचाया जाता है। इन सभी पर कार्रवाई करने के लिए अब एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। माह सितंबर में गठित इस टीम ने अब तक तीन प्रकरण में गांजा किसके पास से लाया गया और परिवहनकर्ता किसके पास गांजा ले जा रहा था उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया है।
आज यहां पत्रकारवार्ता में एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स में कुल 11 सदस्य हैं। जिनका नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैध करेंगी। सितंबर में गठित इस टीम ने जिले में गांजा की खरीदी, बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम पर अब तक 5 अंतरराज्यीय तथा 4 अन्य कुल 9 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया छह दिसंबर को खल्लारी पुलिस ने एनएच 353 पर दो युवकों से 29 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने गोकुल नगर टिकरापारा निवासी के पास गांजा ले जाना बताया। जिस पर नसीम मोहम्मद उर्फ इरफान (33) को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार 13 अक्टूबर को वाहन चेकिंग के दौरान फारेस्ट नाका सिरपुर में ठाकुरीकांपा थाना जरहागांव मुंगेली निवासी दो युवकों के कब्जे से 4 किलो गांजा कुल कीमत 80 हजार रुपए बरामद किया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए गांजा परिवहनकर्ता ग्राम बरेला जिला मुंंगेली निवासी प्रहलाद धुरी (26) के पास गांजा ले जा रहे थे और देवलगुड़ी तुसरा जिला बलांगीर ओड़िशा निवासी झकेतन राणा (34) से खरीद कर ला रहे थे। परिवहनकर्ताओं के बताए अनुसार उक्त दोनों आरोपी, जिनके पास गांजा छोड़ा जाना था और जहां से गांजा लकर आए थे को गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि 1 दिसंबर को कोमाखान पुलिस ने स्कूटी से एक व्यक्ति को 3 किलो गांजे के साथ पकड़ा पूछताछ में पता चला कि पकड़Þा गया आरोपी थोड़े-थोड़े मात्रा में गांजा एकत्र कर अपने रिश्तेदार जमुना ओड़िशा हाल पता स्टेशन चौक कुम्हारी दुर्ग निवासी हुर्षिकेस बाघ के पास छोड़ता है। जिस पर एनटी नारकोट्क्सि टॉक्स फोर्स ने हुर्षिकेस बाघ को गिरफ्तार किया।
जनवरी से अब तक गांजा के 116 मामले
एएसपी ने बताया कि जनवरी से अब तक जिले में गांजा परिवहन के 116 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिसमें 210 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों से 5412.53 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 18 करोड़ 59 लाख 13 हजार 210 रुपए है। उक्त गांजे के परिवहन में प्रयुक्त 90 वाहनों को भी जब्त किया गया है। इसके अलावा नारकोट्क्सि एक्ट के तहत दो अफीम पोस्ट, 3 नशीली टैबल और एक नशीला सिरप का प्रकरण भी दर्ज किया।



