Latest Posts

‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर शहीदों का स्मरण कर दी श्रद्धांजलि

अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम

महासमुंद। ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर आज परसदा के रक्षित निरीक्षक केन्द्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला पुलिस विभाग द्वारा परसदा के रक्षित निरीक्षक केन्द्र में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक दिप्ती कश्यप ने  जिला बल व 20वीं वाहिनी के जवानों के साथ शहीदों को गार्ड आफ आॅनर दिया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने एक सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 तक इस एक साल में 188  शहीदों के नाम का वाचन किया। उपरांत उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कलेक्टर प्रभात मलिक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्ररेखा सोनवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, एसडीएम महासमुंद उमेश साहू, शहीदों के परिजन, प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। बाद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कार्यक्रम में उपस्थित शहीद परिवारों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या के लिए पुलिस विभाग हमेशा परिवार के साथ खड़ा है। उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी महासमुंद, सरायपाली, पिथौरा उप पुलिस अधीक्षक अजाक व जिले के अन्य थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss