Latest Posts

Poetry Goshthi News: रायपुर काव्य गाेष्ठी न्यूजः साहित्य सृजन संस्थान की गोष्ठी में बरसा काव्य-रस

Poetry Goshthi News: रायपुर, साहित्य सृजन संस्थान की 39 वीं मासिक काव्य संध्या 16 नवंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक विमतारा हॉल में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय अलंग पूर्व आईएएस रहे और अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि अरुण कांत शुक्ला थे।

इस कार्यक्रम में जुगेशचंद्र दास को साहित्य सृजन श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान एवं दिनेश राठौर दानिश को साहित्य सृजन श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था के सदस्यों की विशेष उपलब्धि पर आरडी अहिरवार, प्रीतेश कुमार पांडेय, अनिल राय भारत एवं पंखुरी मिश्रा को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा, ममता खरे मधु अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व उमेश कुमार सोनी संयोजक द्वारा बताया कि इसी श्रृंखला में युवा कवयित्री कु. काजल वस्त्रकार और को साहित्य सृजन युवा काव्य पाठ सम्मान से सम्मानित किया गया।


Poetry Goshthi News: इस दौरान बड़ी संख्या में कवि-कवयित्रियों ने काव्य-पाठ किया।
उमेश कुमार सोनी नयन ने पढ़ा-
दर्द कागद पे गजल बनके उतर जाता है,
आदमी जब्त की जब हद से गुजर जाता है,
भूल सकता है माने में सभी कुछ शायर,
शेर कहने का कहीं उसका हुनर जाता है!

Poetry Goshthi News: शायर आरडी अहिरवार ने प्रस्तुत किया-
महफिल में सबके सामने छा जाने भी तो दे,
ख़ुशियों के आंसू आंख से छलकाने भी तो दे।
मैं आज उनसे हाथ मिलाकर के आया हूं,
कुछ देर जिंदगी मुझे इतराने भी तो दे।

Latest Posts

Don't Miss