
कोरबा। सर्वब्राह्मण महासभा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पं. डॉ सी.बी. शर्मा के मार्गदर्शन पर पं. श्यामसुंदर तिवारी संभागीय अध्यक्ष एवं पं. दिनेश तिवारी की अनुशंसा पर पं. मनीष मिश्रा को संभागीय महासचिव रायपुर के पद पर मनोनित किया गया। मनीष मिश्रा के संभागीय महासचिव के मनोनयन होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सी.बी. शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की मंगल कामना सहित सर्वब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए कार्य करने महती जिम्मेदारी सौंपी है।