एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में भिड़ रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबलों का पुराना रिकॉर्ड भी इस हाई-वोल्टेज फाइनल को खास बना रहा है।
भारत को पहला झटका
भारत को तीसरे ओवर में 28 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंद में दो छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। वैभव को आउट करने के बाद अयूब ने विवादित जश्न मनाया। उन्होंने वैभव को देखकर गोद में बच्चा खिलाने का इशारा किया। हालांकि, वैभव ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वापस पवेलियन लौट गए। फिलहाल अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। इससे पहले दूसरे ओवर में वैभव और अभिषेक ने मिलकर 24 रन बटोरे थे। वैभव ने दो छक्के लगाए थे, जबकि अभिषेक ने एक छक्का और एक चौका लगाया था। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 43 रन है।
भारत को दूसरा झटका
भारत को चौथे ओवर में 51 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अहमद दानियाल ने संजू सैमसन को अराफात मिनहास के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 52 रन है।
श्रेयस ने नहीं मिलाया हाथ
दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए पहुंचे। लाइव विजुअल्स में दोनों कप्तानों को हाथ मिलाते हुए नहीं देखा गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिनहास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सूफियान मुकीम।



