Padyatra: रायपुर, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के नेतृत्व में निकली सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में शामिल होने के लिए बुधवार को रायपुर से भक्तों का बड़ा जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने हनुमान मंदिर, मच्छी तालाब (गुढिय़ारी) से बसों को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। यात्रा का आयोजन बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है, जिसके तहत बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में भक्तों के लिए नि:शुल्क बस, भोजन और आवास की व्यवस्था की गई है। यह यात्रा 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक चलेगी और देशभर से हजारों श्रद्धालु इसमें हिस्सा लेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्र चेतना और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

इन्हें भी पढ़िएः लखपति दीदी महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण समृद्धि की मिसाल – उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन
Padyatra: भक्तों में यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर
बसंत अग्रवाल ने कहा, यह पदयात्रा हर व्यक्ति में सनातन धर्म के प्रति जागृति और समाज में एकता का संदेश फैलाएगी। भक्तों में यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर है और पूरे प्रदेश में आस्था का माहौल देखा जा रहा है।इस अवसर पर दक्षिण कौशल के पीठाधीश्वर राजीव लोचन दास, पूर्व पार्षद विनोद अग्रवाल, श्रवण शर्मा, प्रकाश माहेश्वरी, आज़ाद गुर्जर,पुष्पेंद्र उपाध्याय, विवेक अग्रवाल और कई संतजनों उपस्थित थे।



