Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

Operation Nischay: सिरप-गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, 6.38 लाख का माल किया जब्त

Operation Nischay: मालवाहक गाड़ी में थे सवार, एंटी क्राइम यूनिट और आरंग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Operation Nischay: रायपुर, रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप, गांजा और तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।
पुलिस को 3 जनवरी को सूचना मिली थी कि, एक पिकअप वाहन में सवार कुछ व्यक्ति महासमुंद से रायपुर की ओर प्रतिबंधित सिरप और मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरंग क्षेत्र के लखौली स्थित पुराने टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें चार लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम डिलेश्वर मेहर (ओडिशा निवासी), लेखू सिन्हा, निखिल सिन्हा और योगेश ध्रुव (रायपुर निवासी) बताया।

Operation Nischay: प्रतिबंधित सिरप, गांजा और वाहन जब्त

वाहन की तलाशी में पुलिस ने 75 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कोडिन फास्फेट), 1 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन (क्रमांक सीजी ०४ एनडी 6040) जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 6 लाख 38 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ आरंग थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Operation Nischay: गिरफ्तार आरोपी ओडिशा और रायपुर के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों में डिलेश्वर मेहर (19) निवासी लोहरा चट्टी, थाना सोहेला, जिला बरगढ़ (ओडिशा), लेखू सिन्हा (22), निखिल सिन्हा (19) और योगेश ध्रुव (25) सभी निवासी गंगानगर भनपुरी, थाना खमतराई, जिला रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त ऐसे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Latest Posts

Don't Miss