Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

अवधूत भगवान राम के अनन्य दिवस पर बालकोनगर श्री सर्वेश्वरी समूह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

बालकोनगर, 20 जनवरी। बालकोनगर स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा ने अवधूत भगवान राम के अनन्य दिवस पर शासकीय चिकित्सालय कोरबा के प्रसूति वार्ड में जरूरतमंदों को कंबल और शॉल वितरित किए। कोरबा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी एवं उनके स्टाफ के साथ बालकोनगर अवधूत आश्रम की संरक्षक इंदु शर्मा एवं पी.एन शर्मा, पदाधिकारी सत्येंद्र दुबे, के.एल शर्मा, आर.के. त्रिवेदी, संतोष शांडिल्य, सुधा शर्मा, नीलम सिंह, कुसुम शर्मा, हेमलता शांडिल्य, वेदिका सिंह आदि ने कंबल वितरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट भागीदारी की। इस अवसर पर चिकित्सालय के अधिकारियों और स्टाफ ने श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा संचालित मानव कल्याण के 19 सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रशंसा की।

अनन्य दिवस के अवसर पर आश्रम परिसर में श्रमदान, गुरु पूजन, सफलयोनी पाठ और विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर शाखा मंत्री श्री संतोष शांडिल्य ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह के स्वयंसेवकों ने आश्रम परिसर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। अनन्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री शांडिल्य ने बताया कि अवधूत भगवान राम को साधना के दौरान अनेक लोगों से तिरस्कार मिला। कई दिन बिना अन्न-जल के उन्हें गुजारना पड़ा। इसी क्रम में माघ कृष्ण चतुर्दशी के दिन उन्हें एक वृद्धा स्त्री के द्वारा अन्न दिए जाने पर आध्यत्मिक ज्ञान की अनुभूति हुई। उसके बाद कभी भी उन्हें जीवन में किसी भी भौतिक वस्तु की कमी नहीं हुई। वृद्धा स्त्री को अवधूत भगवान राम ने मां अन्नपूर्णा का अवतार मानते हुए समाज से मिलने वाली सभी भौतिक वस्तुओं को समाज कल्याण के लिए अर्पित कर दिए। इसलिए प्रति वर्ष माघ कृष्ण चतुर्दशी को अनन्य दिवस के तौर पर मनाया जाता है। श्री शांडिल्य ने बताया कि अनन्य दिवस देश भर में समस्त सर्वेश्वरी समूह शाखाओं में धूमधाम से आयोजित किया जाता है।

Latest Posts

Don't Miss