Thursday, June 26, 2025

Latest Posts

अब भाजपा नेताओं से बेटी बचाओ कह, जिला कांग्रेस ने फूंका नारायण चंदेल का पुतला

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में अपराध पंजीबद्ध होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में महासमुंद कांग्रेस भवन के नेहरू चौक में छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी की नेता केवल बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा लगाते रहे हैं किंतु वर्तमान परिदृश्य में ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से बेटी बचाओ अभियान चलाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क दिखाई देता है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले नेताओं के द्वारा एवं उनके परिवार के द्वारा बेटियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है,कहीं लड़कियों को जिंदा जलाया जा रहा है यह सोचने वाली बात है कि भारत में 100 केस में से 90 केस अधिकतर महिलाओं का उत्पीड़न केस में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का हाथ होता है और जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के नेता दुष्कर्म के मामले में फसते हैं तो उनकी पार्टी के द्वारा उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया जाता है। और इन बड़ी से बड़ी मामलों को टीवी या न्यूज़ में भी नहीं दिखाया जाता। क्योंकि यह नेता भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं जब तक ऐसे मामलों का संज्ञान कोर्ट के द्वारा नहीं लिया जाता एवं कोर्ट के द्वारा आदेश नहीं किया जाता तब तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित प्रदेशों  के साथ साथ अन्य प्रदेशों में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार का निष्पक्ष जांच भी संभव नहीं है आज देश में न्यायालय व्यवस्था के कारण ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा किए जाए दुष्कर्म और अत्याचार  में न्याय मिल पाता है अगर न्यायालय व्यवस्था हस्तक्षेप ना करें तो इन मामलों को दबाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता जोर शोर से दबाव बनाते हैं।

इन सब मामलों का विरोध करते हुए महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा नेहरू चौक में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला जलाया गया जिसमें जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर,शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल,ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद,सेवनलाल चंद्राकर,नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर,प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा,गुरमीत चावला,कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील शर्मा,नारायण नामदेव,चमन चंद्राकर,लक्ष्मी देवांगन,कविता तिवारी सेवादल,ममता चंद्राकर,पार्षद सभापति अमन चंद्राकर,निखिलकांत साहू,विजय साव, सुनील चंद्राकर N.S.U.I. जिलाध्यक्ष शाहबाज रजवानी,मो.इमरान कुरेशी,नितेंद्र बेनर्जी,प्रकाश आजमानी,पुनीत पटेल,सन्नी महानंद,बसंत चंद्राकर,सतीश कनौजे,कुणाल चंद्राकर,मुन्ना ठाकुर,भरत बुंदेला, अक्षय साकारकर,बलत साहू,योगेश,रवि ठाकुर, आकाश निषाद,मोहित साहू,हिमांशु साहू,उत्कर्ष तिवारी,कृष्णा सूर्यवंशी,आशीष साहू रमेश ठाकुर,महेंद्र साहू,एवं अन्य कांग्रेसजन पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss