Latest Posts

अंडरट्रायल रिव्यू कमेटी ने किया जिला जेल महासमुन्द का निरीक्षण

महासमुंद। आज सोमवार को जिला जेल महासमुन्द में अंडरट्रायल रिव्यू कमेटी द्वारा जेल का ऑकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया, कलेक्टर महासमुन्द विनय कुमार लंगेह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सोनवानी, अतिरिक्त कलेक्टर रवि साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, सी.एम.एच.ओ. महासमुन्द, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दामोदर प्रसाद चन्द्रा, एस.डी.एम. महासमुन्द हरिशंकर पैकरा, डा०छत्रपाल, सहायक जेल अधीक्षक श्री मुकेश प्रसाद कुशवाहा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कमेटी के सदस्यों द्वारा समस्त बैरकों में जाकर बंदियों की समस्या संबंधी जानकारी ली ग ई। जिसमें विधिक, खान-पान, स्वास्थ्य संबंधी, जेल सुरक्षा आदि शामिल है। जिसमें कमेटी ने जेल की संपूर्ण व्यवस्था को ठीक पाया।कमेटी द्वारा प्रमुख रूप से जेल विस्तारीकरण हेतु जमीन हस्तांतरण, नये बैरकों के निर्माण, आधुनिक विडियों कांन्फ्रेसिंग रूम, आधुनिक मुलाकात कक्ष, बंदियों के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था, सरायपाली में 300 की क्षमता के उप जेल निर्माण के संबंध में भूमि हस्तांतरण एवं जेल निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

Latest Posts

Don't Miss