Monday, June 2, 2025

Latest Posts

जशपुर में घूम रहा नाइजीरियन पुलिस के हत्थे चढ़ा

 वीजा पासपोर्ट व अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं किया पेश अपनी एक महिला मित्र के साथ आया था

रायपुर, (संवाद साधना)।  जशपुर जिले के नेशनल हाईवे 43 में गम्हरिया गर्ग उद्यान के पास पुलिस ने नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। उसके पास वीजा, पासपोर्ट व अन्य पहचान दस्तावेज नहीं थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने नाइजीरियन मूल के विदेशी नागरिक निवासी इंडम्बो ऑफ साकपोड़ा रोड, बैनी सिटी नाइजीरिया अफ्रीका गैरी पिता इकवाबोर (46) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उसके खिलाफ विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार 29 मई रात 8 बजे सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे-43 में गम्हरिया गर्ग उद्यान के पास एक काले रंग की स्कूटी क्रमांक सीजी 14 एमटी 7848 में दो व्यक्ति घूम रहे हैं, जिसमें से एक व्यक्ति नाइजीरियन मूल का प्रतीत होता है, जिस पर सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस के द्वारा सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल रवाना होकर, गम्हरिया में गर्ग उद्यान के पास उक्त संदेहियों को रोककर पूछताछ किया गया, तो स्कूटी चालक ने अपना नाम राहुल खलखो (21) निवासी ग्राम कस्तूरा खूंटीटोली थाना दुलदुला का होना बताया व दूसरा व्यक्ति जो कि अफ्रीकन मूल का प्रतीत हो रहा था, ने अपना नाम गैरी पिता इकवाबोर (46) निवासी इंडम्बो ऑफ साकपोड़ा रोड, बैनी सिटी नाइजीरिया अफ्रीका का होना बताया, पुलिस के द्वारा जब उससे वीजा पासपोर्ट व अन्य पहचान सम्बन्धी दस्तावेजों की मांग करने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस को संदेह होने पर उक्त विदेशी नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाया गया है।
पुलिस की पूछताछ पर उक्त नाइजीरियन व उसके साथ घुम रहे कस्तूरा खूंटीटोली निवासी ने बताया कि उक्त नाइजीरियन व उसकी एक महिला रिश्तेदार जो कि मुंबई में रहती है, दोनों मित्र हैं, व उसकी महिला रिश्तेदार के द्वारा ही उक्त नाइजीरियन मूल के निवासी को गांव घुमाने के लिए लाया गया था, जिसके संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

Latest Posts

Don't Miss