Latest Posts

नवरात्रि की तैयारी जोरों पर

 

कोरबा, 26 सितंबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है इसकी तैयारी जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जोरों से चल रही है दुर्गा उत्सव में पूजा के साथ सांस्कृति उत्साह के तौर पर गरबा व डांडिया का विशेष महत्व होता है। आयोजन को लेकर युवक- युवतियों व महिलाओं का उल्लास देखा जा रहा है। सामूहिक तौर पर किए जाने वाले इस नृत्य में लोगों का जुड़ाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा। कोरोना काल के दौरान आयोजन स्थिगित करना पड़ा था। दो साल के लंबे अंतराल में ताल और लय को फिर से तरोताजा करने के लिए अभ्यास का सहारा लिया जा रहा है। इस बीच नई पीढ़ी के युवा भी आयोजन में भाग लेने के लिए तैयार हो चुके हैं। शहर में इन दिनों विभिन्ना् कालोनियों में सामूहिक नृत्य का पूर्वाभ्यास चल रहा है। रविवशंकर शुक्ल नगर, शारदा बिहार, मुड़ापार, निहारिका, सीएसईबी कालोनी आदि स्थानों पर प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। नये स्टेप के साथ अपनी जोड़ियों में डांडिया का पूर्वाभ्यास किया जा रहा। रविशंकर शुक्ल नगर में कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि सामूहिक रूप से गरबा के स्टेप में पैरों की थिरकन व हाथ का उतार चढ़ाव के साथ हाव भाव का विशेष महत्व होता है। एक स्टेप पर पांच से दस मिनट डांस करने के पश्चपात स्टेप बदलना चाहिए। पूर्वाभ्यास में समय का ध्यान रखना आवश्यक है। इसके लिए प्रतिदिन पंडाल परिसर में घंटे डेढ़ घंटे डांस करने में दिक्कत नहीं होगी।

Latest Posts

Don't Miss