National Gatka Competition:रायपुर, राजधानी के सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल में चल रही 69वीं राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता (बालक बालिका ) 17 वर्ष आयु वर्ग में खिलाड़ियों के बीच आज भी शानदार कशमकश देखने को मिला है, सुबह 9 बजे से प्रारंभ इस प्रतियोगिता में आज मैच की संख्या को देखते हुए दो मैदान बनाए गए जिसमें एक इनडोर हॉल और दूसरा आउटडोर में बनाया गया, आज बालक बालिका वर्ग में जो प्रतियोगिताएं संपन्न हुई है।

National Gatka Competition: इवेंट और विजेताओं के नाम , फर्री सोटी (व्यक्तिगत ) बालक वर्ग
आंध्र प्रदेश के खुशबू गणेश ने तेलंगाना के जसराज को 6/5 से हराया
पंजाब के बलराज ने झारखंड के शौर्य को 18/7 से व गुजरात व सीबीएससी के मध्य बाई हुआ जिसमें गुजरात के कुलदीप आगे बढ़े वहीं जम्मू कश्मीर के प्रभजोत ने चंडीगढ़ के जगजीत को 18/12 से हराया मध्य प्रदेश के प्रेकत ने विद्या भारती के देवराज को 23/16, से वह बिहार के आकाश में तमिलनाडु के रोहित को 20/7 से हराया और छत्तीसगढ़ के गुरदास ने उत्तर प्रदेश के आर्यन को 34/18 से हराया और दिल्ली को आखिरी मैच में बाय मिला उक्त सभी प्रथम राउंड के मैच थे
इसी वर्ग के आज हुए सेमीफाइनल में पंजाब के बलराज ने जम्मू कश्मीर के प्रभजोत को 20-15 से हराया दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली के आकाश ने बिहार के मेहप्रीत को 16/8 से हराया फाइनल मैच पंजाब और दिल्ली के मध्य खेला गया जिसमें पंजाब के मेहप्रीत ने दिल्ली के बलराज को 17/10 से हराया।

National Gatka Competition: बालिका वर्ग, सिंगल सोटी (व्यक्तिगत स्पर्धा )
क्वार्टर फाइनल से परिणाम कुछ इस प्रकार हैं
चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर के बीच हुए मैच में चंडीगढ़ की हरमनप्रीत ने नवप्रीत को हरा विजेता रही स्कोर 44/11 है
वहीं छत्तीसगढ़ की नीतू ने तमिलनाडु की धन्या को 32/19 से हराया,
दिल्ली के मैहप्रीत ने सीबीएसई के वि. कृष्ण को 24/ 12 से हराया, वहीं पंजाब की तमन्ना ने मध्यप्रदेश की त्रिशा को 34/6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई,
इसी वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल चंडीगढ़ के हरमन और छत्तीसगढ़ के नीतू के बीच हुआ जिसमें नीतू ने 35-21 से हरमन को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

National Gatka Competition: बालिका सिंगल सोटी टीम इवेंट के परिणाम
इसके परिणाम सेमीफाइनल से कुछ इस प्रकार हैं
छत्तीसगढ़ से रोशनी हर्षित और नीतू ने दिल्ली के डेजी मनप्रीत और मैंह्प्रीत को 91/43 से हराया और फाइनल में जगह पक्की की वहीं दूसरे सेमीफाइनल जो पंजाब और तमिलनाडु के बीच खेला गया जिसमें पंजाब की तरफ से तमन्ना हरलीन और रुसलिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु के मुहील, मोनिका और धन्यश्री को 112/33 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की, इसी वर्ग का फाइनल में छत्तीसगढ़ और पंजाब के बीच खेला गया जिसमें छत्तीसगढ़ की ओर से रोशनी हर्षित और नीतू को पंजाब के तमन्ना हरलीन और रसलिन से 100/51 के अंतर से हारकर उपविजेता होने का गौरव प्राप्त हुआ, और पंजाब को विजेता होने का गौरव मिला




