जांजगीर-चांपा। कैसियो बाजा को छूने के विवाद पर लकड़ी फट्टा से मार कर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास एवं 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। उक्त फैसला प्रथम अपर सेक्शन न्यायाधीश शैलेन्द्र चौहान ने सुनाया है। मिली जानकारी के अनुसार 22 मई को रमेश कुमार सूर्यवंशी निवासी ग्राम कमरीद अपने घर के सामने कैसियो बाजा बजा रहा था। उसी समय मनहरण धिरही के छोटे भाई दीपक धिरही के बच्चे लोग रमेश कुमार सूर्यवंशी के कैसियो बाजा को छूकर देखने लगे, जिससे नाराज होकर रमेश कुमार सूर्यवंशी ने बच्चों को डाट फटकार कर थप्पड मारकर भगा दिया। इसी बात पर मनहरण चिरही, रमेश को उसके घर के सामने जाकर बच्चों को मारने को लेकर वाद विवाद हो गया। शाम 6.30 बजे रमेश सूर्यवंशी अपने हाथ में रखे लकड़ी का फट्टा को लेकर आया और मनहरण घिरही की हत्या करने की नियत से लकड़ी के फट्टा से उसके सिर के पीछे मारा, जिससे मनहरण बिरही के सिर में गंभीर चोट लगने पर वह जमीन में गिर गया और लकड़ा का फट्टा दो टुकड़ा हो गया। मनहरण चिरही के गिरने के बाद अभियुक्त रमेश सूर्यवंशी ने उसके छाती को पैर से मारा और लकड़ी के फट्टा को वहीं फेंककर वहां से भाग गया। इस घटना में मनहरण की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। संपूर्ण साक्ष्य उपरांत इस मामले में प्रथम अपर सेक्शन न्यायाधीश ने अिभयुक्त रमेश कुमार सूर्यवंशी उम्र 36 वर्ष को आजीवन कारावास एवं 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित िकया है। मामले की पैरवी लोक अिभयोजक संदीप िसंह बनाफर ने की। ड़ी फट्टे से मारकर कर हत्या की गयी है। आरोपी को कठोर से कठोर दण्ड दिया जावे। इस प्रकार संपूर्ण अभियोजन साक्षियों का कथानक लिये जाने के पश्चात अभियोजन साक्षियों के न्यायालयीन कथनों के विश्लेषण कर शैलेन्द्र चौहान प्रथम अपर सेशन न्यायाधीश, जांजगीर द्वारा प्रकरण के आये तथ्यों एवं परिस्थितियों पर विचार करते हुए अभियुक्त रमेश कुमार सूर्यवंशी पिता स्व. दुलारसाय सूर्यवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कमरीद थाना सारागांव को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के अपराध के लिए आजीवन कारावास 5 हजार के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है। वहीं अर्थदण्ड की राशि अदा नहीं करने पर एक माह का कठोर कारावास दिये जाने का आदेश माननीय न्यायालय द्वारा दिया गया है। उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से संदीप सिंह बनाफर लोक अभियोजक, जांजगीर ने पैरवी की।



