
महासमुंद। नगरपालिका आयोजन समिति द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में आशी बाई गोलछा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के शिक्षक चन्द्रशेखर मिथलेश तथा प्राचार्य जी आर सिन्हा को शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं सैटेलाइट संबंधी कार्यों में जिले की बालिकाओं के योगदान हेतु मार्गदर्शन देने के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद राज्यसभा छाया वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल एवं महिला आयोग की सदस्य अनीता रावटे के कर कमलों से श्रीफल शॉल तथा सर्टिफिकेट प्रदान कर श्री मिथिलेश को सम्मानित किया गया इस अवसर पर शाला के समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है



