Mekara Hospital: रायपुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) ने एक बार फिर व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है। अस्पताल के प्रसूति वार्ड में दो सिजेरियन डिलीवरी मरीजों को एक ही बिस्तर पर रखा गया, जिससे परिजनों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, अभनपुर के ग्राम पलवाद की एक महिला का सीजेरियन ऑपरेशन के बाद मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, लेकिन बेड की कमी बताकर उसे एक अन्य प्रसूता के साथ एक ही बेड पर लिटा दिया गया।
इन्हे पढ़िएः Raipur protest: हिंदू संगठनों ने घेरा वक्फ बोर्ड कार्यालय, हनुमान चालीसा का किया पाठ
परिजनों ने इस व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि इससे मरीजों और नवजातों के स्वास्थ्य को खतरा है।घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य पूजा लोकमानी कोशले ने हस्तक्षेप किया और जिला स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल कार्रवाई और सुधार के निर्देश दिए।

वहीं, जब टीम ने अस्पताल अधीक्षक संतोष सोनकर से संपर्क करने की कोशिश की, तो खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। यह मामला एक बार फिर मेकाहारा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।



