महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने लिखा पत्र
महासमुंद। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए 03 मार्च रविवार को सभी बैंक शाखा खुले रहेगें जिससे योजना अंर्तगत हितग्राहियों के बैंक खाता आधार लिंक व डी.बी.टी. सक्रिय हो सके। इसके लिए कलेक्टर प्रभात मलिक ने अग्रणी बैंक (लीड बैंक) को पत्र जारी किया है।
अग्रणी बैंक को जारी पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ” महतारी वंदन योजना” की समयबद्ध में कियान्वयन की कार्यवाही किया जा रहा है, इस योजना के तहत् पात्र 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिला, तलाकशुदा महिला, परित्यक्ता महिला को प्रतिमाह 1000/- रूपये उनके आधार खाते लिंक में डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान किया जाना है।जिले में बैंक के माध्यम से बैंक खातों को आधार से लिंक करने हेतु एन.पी.सी. आई. सूचि अनुसार 19,978 का लक्ष्य शेष है। उक्त कार्य को समय सीमा में दिनांक 04.03. 2024 तक पूर्ण किया जाना है। इस हेतु निर्देशित किया जाता है कि संदर्भित कार्यवाही विवरण अनुसार अवकश दिवस में महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व डी.बी.टी. सकिय करने के निर्देश है। रविवार दिनांक 03 मार्च 2024 को जिले के सभी ब्रांच केवल महतारी वंदन योजना के कियान्वयन हेतु बैंक की कार्यालयीन व्यवस्था चालू रखे। बैंकर्स उक्त दिवस को बैंक में कितनी महिलाये आयी, कितनी महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक किया गया कि जानकारी देवे। उपरोक्तानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।



