Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झूमें कार्यकर्ता सहित श्रम मंत्री लखनलाल

टी पी नगर मे जश्न का माहौल महापौर ने किया जनता का मुँह मीठा

कोरबा (संवाद साधना)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नबीन जी के निर्वाचन की खुशी आज कोरबा की सड़कों पर साफ दिखाई दी।

टीपी नगर चौक पर आयोजित इस विजय उत्सव में कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी, महापौर संजू देवी राजपूत,जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, रायपुर संभाग संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह जी और पूर्व महापौर श्री जागेश लांबा जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरकते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

​पटाखों की गूँज और राहगीरों का मुँह मीठा कराकर भाजपाइयों ने नए नेतृत्व का स्वागत किया। यह उत्साह बताता है कि आने वाले समय में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Latest Posts

Don't Miss