kharora crime: रायपुर। खरोरा पुलिस ने घर घूसकर गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले ग्राम अछोली थाना खरोरा निवासी अनिल सोनवानी (33), राजेश सोनवानी (40), अजय सोनवानी (33) एवं कल्याण उर्फ भोला सोनवानी (38) को गिरफ्तार किया है ।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थी 10 अक्टूबर को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक रात्रि 09:30 बजे करीबन मनी यादव, वाकेश खोरसी तरफ से पैदल गांव आतें समय देखे कि तालाब पार में कुछ लोंग जुआ खेल रहे थे। प्रार्थी ने जुआ खेलने वालों को मना किया तो भोला सोनवानी बोला ने तुम मना करने वाला कौन होता हैं कहकर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने कि धमकी दिया, जिससे डरकर तीनो प्रार्थी के घर आये कुछ समय बाद भोला सोनवानी, अनिल सोनवानी, राजेश सोनवानी, अजय सोनवानी चारो लोग हाथ में डण्डा लेकर घर के सामने आकर गाली गलौज करते हुए जबरन घर अंदर घुसकर प्रार्थी और चचेरा भाई वाकेश के सिर में अनिल सोनवानी द्वारा डण्डा से मारपीट किया। घर की महिलाएं भाई बहू नोमित्रा यादव के चोंटी पकड़कर जमीन पर पटक दिया तथा मुक्का से मारे तथा प्रार्थी की पत्नी श्रीमती टुपेश्वरी यादव को भी हाथ खींचकर पटक दिया दादा भुरवा एवं पिता जासल यादव बीच-बचाव करने का प्रयास किए तो उके साथ भी मारपीट किया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद 25 अक्टूबर को घेराबंदी करने के बाद चारों को गिरफ्तार किया।



