Latest Posts

KBC News: रायपुर के संस्कार ने केबीसी में बजाई सफलता की घंटी, कल रात 9 बजे सोनी टीवी में होगा कार्यक्रम का प्रसारण

KBC News: महानायक अमिताभ बच्चन से की मुलाकात, सपना हुआ साकार

KBC News: रायपुर, रायपुर के संस्कार वैध ने अपने ज्ञान और आत्मविश्वास के दम पर लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में चयनित होकर रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व करने का मौका दिया है। संस्कार हाल ही में मुंबई में शो की रिकॉर्डिंग पूरी कर चुके हैं। वे इस मंच पर महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट तक पहुंचे और उनसे बातचीत का सपना भी साकार किया। संस्कार वैध एक प्रतिभाशाली युवा हैं, जिन्होंने सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति के बल पर चयन प्रक्रिया को पार किया। शो का प्रसारण 3 नवंबर को होने वाला है, जिसे लेकर अभनपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।


संस्कार ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा मौका था और वे युवाओं को भी प्रेरित करना चाहते हैं कि लगन, पढ़ाई और धैर्य से कुछ भी संभव है। केबीसी में संस्कार वैध के चयन से पहले जो ऑडिशन राउंड और इंटरव्यू प्रोसेस होता है, उसमें आमतौर पर उनसे सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और व्यक्तिगत पृष्ठभूमि से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

KBC News: छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का अवसर है, सभी बढ़ाए हौसला

यह पल वाकइ छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का अवसर है। यह एपिसोड 3 नवंबर सोमवार रात 9 बजे सोनी चैनल पर प्रसारित होगा। संस्कार वैद्य, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अभनपुर में पदस्थ एसडीओ राजीव वैद्य के सुपुत्र हैं। संस्कार अपनी लगन, प्रतिभा और ज्ञान के बल पर चयनित होकर अब उस मंच तक पहुंचे हैं, जहां पूरे देश के करोड़ों दर्शक उन्हें देखेंगे। कार्यक्रम को लेकर अभनपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने संस्कार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। संस्कार जैसे युवा हमारे प्रदेश की पहचान पूरे देश में बना रहे हैं। परिजनों ने भी सभी छत्तीसगढ़वासियों से अपील की है कि वे 3 नवंबर की रात 9 बजे टीवी सेट पर ट्यून होकर संस्कार का हौसला बढ़ाएं।

KBC News: बीटेक करने के बाद मुंबई में संगीत के क्षेत्र में काम कर रहा संस्कार

संस्कार के पिता राजीव वैद्य ने बताया कि संस्कार वैद्य ने अपनी स्कूली शिक्षा होलीक्रास रायपुर से की है। इसके बाद उन्होंने एनआईटी रायपुर से बायो मेडिकल में बीटे किया। साथ ही क्लासिकल संगीत में भी पढ़ाई करते रहे। बीटेक के बाद संस्कार ने कमला देवी संगीत महाविद्यालय से संगीत की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद संस्कार मुंबई की फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अब वह संगीत के क्षेत्र में वहां कार्य कर रहा है। उनके पिता ने बताया कि 27 अक्टूबर को उनका रिकार्डिंग हुआ है। वह केबीसी में जाने के लिए लगातार प्रयासरत था। आखिरकार उन्हें मौका मिल ही गया। राजीव ने कहा कि लक्ष्य यदि क्लीयर रहे तो उसे पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता हैं।

Latest Posts

Don't Miss