पीएम सूर्यघर योजना के तहत सभी घरों में सोलर पैनल लगाने निगम और विद्युत विभाग का सयुंक्त कैम्प

कोरबा (संवाद साधना )। पीएम सूर्यघर योजना के तहत सभी घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए निशुल्क फॉर्म भरने के लिए नगर निगम कोरबा और बिजली विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कैंप लगाया जा रहा है। कल बुधवार, 28/01/2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक दुर्गा पंडाल पुराना बस स्टैंड कोरबा* में सभी नागरिक उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। अपने साथ बिजली बिल और आधार कार्ड लेकर आवें।
सरकार द्वारा 45% तक सब्सिडी दिया जा रहा है इसमें घर का संपूर्ण बिजली बिल माफ हो जाएगा ।
आप सभी से निवेदन है कि इस कैंप का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठावे।




