Janeu Sanskar: संत बाबा गेलाराम साहेब जन्मोत्सव पर सामूहिक विवाह आयोजन, नवदंपतियों को दिए उपहार
Janeu Sanskar: रायपुर, देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में 12 फरवरी को संत बाबा गेलाराम साहेब के जन्मोत्सव पर 5 जोड़ों का निशुल्क सिंधी सामूहिक विवाह, 60 बटुकों का जनेऊ संस्कार और एक बालक का मुंडन संस्कार हुआ। यह कार्यक्रम पूज्य गोदड़ीवाला धाम, छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में संत बाबा हरदासराम साहेब और संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद, महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य में आयोजित हुआ। संत साईं युधिष्ठिर लाल और संत महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंदगिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह का मुख्य आकर्षण 5 दूल्हों की विंटेज कार में निकली शाही बारात रही, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह व संस्कार विधियां संपन्न कराई गईं। समाज की ओर से नवविवाहित जोड़ों को नवजीवन की शुरुआत के लिए 100 उपहार भेंट किए गए।
Janeu Sanskar: नवदंपतियों को मिले 100 उपहार, अन्न वितरण और स्वास्थ्य सेवा
उपहारों में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछिया, कान के टॉप्स, नाक की फुल्ली सहित एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, चूल्हा, इंडक्शन, सिलाई मशीन, स्टील अलमारी, 101 पीस स्टील बर्तन सेट, कूलर, पंखे, डिनर सेट व अन्य घरेलू सामान शामिल रहे।
दोपहर 2 बजे संतों की उपस्थिति में जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटा गया और गोदड़ी धाम की ओर से अन्न वितरण किया गया। डॉ. श्वेता बठेजा ने निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान की।
Janeu Sanskar: दिनभर चला सत्संग-भजन, कई गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
पूरे दिन धाम में सेवा, सत्संग, सिमरन, भजन-कीर्तन और भंडारा साहेब चलता रहा। विनोद चावला और कमल भगत ने भजनों की प्रस्तुति दी। प्रथम सिंधु महाकुंभ लेह-लद्दाख सिंधु दर्शन के पंजीयन ब्रोशर का लोकार्पण किया गया। आयोजन में इंदर सचदेव, अमर गिदवानी, सतीश थौरानी, पवन प्रीतवानी, हीरा माखीजा सहित अनेक समाजसेवियों ने सेवा दी।
नवविवाहित जोड़ों और बटुकों को आशीर्वाद देने श्रीचंद सुंदरानी, आनंद कुकरेजा, महेश दर्यानी, किशोर आहूजा, रमेश ठाकुर, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता, अकबर अली, सचिन मेघानी, अनामिका सिंह, स्वापनिल मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




