Latest Posts

गंधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने बम्हनी से रवाना हुए हजारों कांवरिए

कांवरियों का हुआ जगह-जगह स्वागत, सोमवार को करेंगे जलाभिषेक

महासमुंद। सावन मास के तीसरे सोमवार को सिरपुर के गंधेश्वर महादेव में हजारों की संख्या में कांवरिये जलाभिषेक करेगें। शनिवार को अकेले बम्हनी के बम्हनेश्वर नाथ से जल लेकर सैकड़ों कांवरिये सिरपुर के लिए रवाना हुए, जिनमें युवक-युवतियों सहित बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल थे।
बता दें की पिछले दो सोमवार में जलाभिषेक करने वाले कांवरियों की संख्या कम थी। तीसरे शनिवार को हजारों की संख्या मे कांवरिए बम्हनेश्वर नाथ महादेव से जल लेकर सिरपुर के गंधेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए।  इस दौरान ग्राम बम्हनी से लेकर शहर दिन भर कांवरियों के बोल बम के नारों से गूंजता रहा एवं विभिन्न जगहों पर पंडालों मे शिवभक्ति गीतों का भजन संध्या का आयोजन किया गया। जहां कांवरिए झूमते हुए सिरपुर के लिए रवाना हुए है। जानकारी के अनुसार देर रात तक बम्हनी से जल लेकर लगभग 1500 से अधिक कांवरिए सिरपुर के लिए निकले थे। शहर के मुख्य मार्गों पर कांवरियों का उत्साह देखते बन रहा था। इस दौरान शहर में सेवादारों द्वारा हॉउसिंग बोर्ड मोड़, बीटीआई गार्डन, कलेक्टोरेट गेट, शास्त्री चौक, हनुमान मंदिर, पटवारी कार्यालय, परसदा मोड़ के पास में भंडारे और  भजन संध्या का आयोजन किया गया था । जहाँ श्रद्धालु भजनों की धुन पर थिरकते रहे। इधर शहर के शिवालयों में आज शिव भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी। अनेक शिवालय रूद्रात्मक शिव महामंत्र जाप के साथ अभिषेक किया गया।

Latest Posts

Don't Miss