Latest Posts

सर्वमंगला देशी दुकान के बाद दीपक, कटघोरा, पाली में मदिराप्रेमियों के साथ खुलेआम लूट…! देशी मदिरा शीशी में मिल रहा पानी

क्या जिले में चल रहा मिलावट का गोरख धंधा या आबकारी विभाग द्वारा गरीबों को लूटने की साजिश

कोरबा। जिले के सरकारी शराब दुकानों में बिक रहे शराब की गुणवत्ता को लेकर मदिराप्रेमियों ने कड़े सवाल उठाए है। कोरबा के सर्वमंगला भट्ठी कटघोरा, दीपका, पाली स्थित देसी शराब दुकान में बिक रही देशी शराब को लेकर इसके शौकीनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने शराब की शीशी में पानी भरे होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि देशी शराब से ना तो बू आ रही और ना ही नशा चढ़ रहा है। उन्होंने शराब का स्वाद पानी होने की बात कही है। इस मामले में उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

इस मिलावट के खेल में दुकानों के कर्मचारी लोगों को धोखा देने का काम कर रहे है अथवा चुनावी इस माहौल में राजस्व बढ़ाने की नीयत से शासकीय स्तर पर गोलमाल किया जा रहा हो, किन्तु इस कृत्य से मदिराप्रेमी खुलेआम लूट का शिकार होते हुए साथ ही अपने को ठगा महसूस कर रहे है। ऐसे में यदि मदिराप्रेमी शराब बिक्री करने वाले कर्मचारियों से शिकायत करते है तो उन्हें कोई जवाब भी नही मिल पा रहा है। देशी शराब के शौकीनों का कहना है कि शराब को पीने से पानी लगता है और नशा भी नही चढ़ता। आरोप है कि सरकार शराब बेचकर मोटा मुनाफा तो कमा रही है, लेकिन शराब में मिलावट कर गरीब,दिहाड़ी मजदूरों के साथ धोखा किया जा रहा है। इस दिशा पर शासन और प्रशासन को ध्यान आकर्षित करते हुए सहायक्त आयुक्त आबकारी को भी इस विषय पर शिकायत किया गया था जिसपर देशी मदिरा दुकान सर्वमंगला को लीपापोती तो कर दिया गया पर सूत्रों से मिली जानकारी पर पता चला है कि सर्वमंगला देशी शराब दुकान पर दबिश देने की नियत से पहुंचे आबकारी अमल ने ही आधी पेटी छुपने या अन्यत्र रखने की बात वहां पदस्थ सुपरवाइजर शेखर को कही।अब इस बात पर कितना दम है कि सुपरवाइजर शेखर किस  अधिकारी के दम पर मदिरा प्रेमियों को प्रधानमंत्री से भी शिकायत करने की बात कहता है।वही कुछ शराब उपभोक्ता को सील टूटी हुई मिलने पर बदलने की बात भी कही जाती है पर बिका हुआ माल वापस नहीं होगा बोलकर टरका दिया जाता है। शराब दुकान में कर्मचारियों की बदसलूकी बदस्तूर जारी है शिकायत के बाद भी आबकारी अमल कोमा में है।

Latest Posts

Don't Miss