IPL 2026: रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है, आईपीएल 2026 के शेड्यूल के मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो बड़ा मुकाबला खेला जाएगा।

पहला मुकाबला 10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स (्य्यक्र) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, रायपुर में 10 मई और 13 मई को दो बड़े मैच आयोजित होंगे।

इन मुकाबलों में आरबीसी, केकेआर और मुंबई इंडियन जैसी लोकप्रिय टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे फैंस को जबरदस्त क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा। रायपुर में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति भी मैचों की तैयारियों में जुट गई है, ताकि दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।



