Latest Posts

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा महासमुंद-भीमखोज खंड का निरीक्षण

संबलपुर। संबलपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत सिंह ने 27 को संबलपुर मंडल के महासमुंद-भीमखोज खंड का निरीक्षण किया।  उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और उस खंड में चल रही विकास की गतिविधियों का जायजा लिया।
उन्होंने महासमुंद और भीमखोज स्टेशन और खंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया।  उन्होंने कर्मचारियों के साथ बातचीत की और स्टेशन पर विभिन्न अचल संपत्तियों, प्रतिष्ठानों, यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।

Latest Posts

Don't Miss