Latest Posts

IAS transfer: छह जिलों के बदले गए कलेक्टर, 11 आईएएस के प्रभार में फेरबदल

अंतत: कोरबा से हटाए गए अजीत वसंत, मिली सरगुजा की जिम्मेदारी

IAS transfer: रायपुर, राज्य सरकार ने मंगलवार को छह जिलों के कलेक्टरों का तबादला कर दिया है। इनमें पूर्व गृह मंत्री ननीकराम कंवर की वजह से सुर्खियों में रहे अजीत वसंत का नाम भी शामिल है। उन्हें कोरबा से हटाकर सरगुजा का कलेक्टर बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कंवर ने श्री वसंत के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। श्री कंवर ने कलेक्टर वसंत के खिलाफ डीएमएफ व अन्य कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग को लेकर रायपुर में धरना देने तक पहुंच गए थे। इस मामले में सरकार ने बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील जैन को जांच करने का निर्देश दिया था। श्री जैन ने अपनी रिपोर्ट इसी महीने सरकार को सौंप दी है, रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन श्री वसंत को सरगुजा कलेक्टर बनाए जाने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रिपोर्ट उनके पक्ष में है।
अफसर मौजूदा पद नई पोस्टिंग
भोसकर विलास संदिपान कलेक्टर सरगुजा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
रणबीर शर्मा कलेक्टर बेमेतरा एमडी स्वास्थ्य मिशन
अजीत वसंत कलेक्टर कोरबा कलेक्टर सरगुजा
कुणाल दुदावत कलेक्टर दंतेवाड़ा कलेक्टर कोरबा
देवेश कुमार ध्रुव कलेक्टर सुकमा कलेक्टर दंतेवाड़ा
प्रतिष्ठा ममगाईं कलेक्टर नारायणपुर कलेक्टर बेमेतरा
नम्रता जैन अपर कलेक्टर रायपुर कलेक्टर नारायणपुर
अमित कुमार आयुक्त ननि बिलासपुर कलेक्टर सुकमा
प्रकाश कुमार सर्वे अपर कलेक्टर सारंगढ़ आयुक्त ननि बिलासपुर
गजेन्द्र सिंह ठाकुर अपर कलेक्टर सुकमा सीईओ जिपं धमतरी
रोमा श्रीवास्तव सीईओ जिपं धमतरी उप सचिव मंत्रालय

Latest Posts

Don't Miss