Friday, March 6, 2026

Latest Posts

पाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत, सदभाव पत्रकार संघ एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ पदाधिकारियों- सदस्यों ने दी संयुक्त रूप से बधाई

कोरबा/पाली: बिलासपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा द्वारा आदेश के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के रूप में पदोन्नत किया जा रहा है जिनकी योग्यता सूची जारी की गई है, जिनके कंधे पर एक स्टार लगाकर पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा। इसी लिस्ट के पृथक आदेश में पाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है, योग्यता सूची जारी होने के बाद प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत को सदभाव पत्रकार संघ एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के पाली ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सौजन्य भेंट कर संयुक्त रूप से बधाई दी है। प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत कोरबा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात रहते हुए कई गंभीर मामलों को निपटाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। जिनके कार्यकुशलता के लिए उन्हें विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। श्री राजपूत के सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर उनके ईष्ट मित्रों, थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधियों सहित परिवार जनों ने भी बधाई दी है।

Latest Posts

Don't Miss