Latest Posts

पटवा भवन में आज हवन पूजन


रायपुर। मां देवी की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र का समापन आज पूर्णाहुति के साथ होगा। इसी कड़ी में इंद्रप्रस्थ के पीछे स्थित पटवा भवन में भी आज हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। विधि विधान और मंत्रोपचार के साथ हवन पूजन किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन 6 अप्रैल को भवन में भंडारे का आयोजन किया गया है। जैसा कि मालूम है पटवा भवन स्थित मंदिर में ज्योति प्रज्जवलित 29 अप्रैल को धूमधाम से किया गया था। 8 दिनों तक मां देवी गौरी की  सेवा, पूजा व अर्चना विधि विधान से की गई। आज नवरात्र का समापन है।  यह जानकारी समाज के अध्यक्ष राम कुमार पटवा, कोषाध्यक्ष महेश पटवा व संतोष पटवा ने दी।

Latest Posts

Don't Miss