Latest Posts

हवस ने पहुंचाया हवालात, पति की हत्या कर दफनाया था शव

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दफनाया था शव

महासमुंद। प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार प्रेमी के आॅफिस में उनका शव दफना दिया। बाद थाने में उनके गुम होने की सूचना दे दी। करीब साढ़े पांच माह बाद कारगुजारियों का राज खुला तो शहर में सनसनी फैल गई। हत्या के इस मामले में पुलिस ने धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक की तलाश जारी है।
उक्त मामले का खुलासा करते हुए आज एसडीओपी अजयशंकर त्रिपाठी और थाना प्रभारी मोनिका श्याम ने बताया कि 14 दिसंबर 2023 को सुभाष नगर निवासी श्रीमती देविका चंद्राकर ने थाने में सूचना दी कि उनके पति यूपेश चंद्राकर (42) 8 दिसंबर से घर से लापता हैं। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की, पर  कुछ पता नहीं चला। करीब साढ़े पांच माह बाद मुखबिर से सूचना मिली कि यूपेश शराब का आदी था और देविका चंद्राकर (40) से अक्सर वाद-विवाद करता था। मामले में यह भी जानकारी मिली कि देविका का अपने पड़ोसी मुकुन्द त्रिपाठी (45) के साथ अवैध संबंध था जिसका पता यूपेश को था और इसलिए उनके बीच हमेशा झगड़ा हुआ करता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की व कॉल डिटेल निकाला। संदेह के आधार पर मुकुंद त्रिपाठी को हिरासत में लिया गया। मुकुंद पहले तो गोलमोल जवाब देता रहा, जब पुलिस ने कड़ाई बरती तो पूरी कहानी सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लोहानी बिल्डिंग के कक्ष से गड्ढा खोदकर शव बरामद किया।
साढ़े पांच माह बाद खुला पत्नी की कारगुजारी का राज  
पुलिस ने बताया कि मुकुंद और देविका में लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और अक्सर मृतक की गैर मौजूदगी में दोनों मुकुंद के घर पर मिला करते थे। एक बार यूपेश ने देविका को मुकुंद के घर से निकलते देख लिया। बाद दोनों में अक्सर विवाद होने लगा। पुलिस ने बताया कि इन सबसे परेशान होकर एक बार देविका ने फोन पर यूपेश को रास्ते से हटाने की बात मुकुंद से कही, तभी से दोनों यूपेश को मारने की योजना बना रहे थे। 8 दिसंबर 2023 की दोपहर यूपेश यह कहकर अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा कि उसका अवैध संबंध मुकुंद के साथ है, जैसे ही यह जानकारी मुकुंद को हुई वह भी देविका के घर पहुँच गया। वहाँ यूपेश ने देविका को मारने के लिए पास में डंडे को उठाया और देविका पर हमला करने वाला था कि देविका ने डंडा छिनकर यूपेश के सिर पर मार दिया इसी बीच मुकुंद ने यूपेश को धक्का दे दिया जिससे वह सिर के बल गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के समय देविका की मां अंजनी चंद्राकर भी मौजूद थी।
घटना के दूसरे दिन फिल्मी स्टाईल में दफनाई लाश
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मुकुंद ने यूपेश की लाश को खींचकर अपने घर ले गया और दुकान से एक बंडल रस्सी और प्लास्टिक की झिल्ली लाया और मुकुंद, देविका व अंजनी चंद्राकर ने यूपेश की लाश को बांध कर एक बोरी में भरा और एक बड़ी पेटी में लाश छिपा दी। 10 दिसंबर 2023 की दोपहर मुकुंद ने एक रिक्शा बुलवा कर उस पेटी को उसमें रख लोहानी बिल्ंिडग स्थित अपने किराए के आॅफिस ले गया और बिल्ंिडग के बाजू में चल रहे काम के स्थान से रांपा, गैंती, सब्बल, टंगिया और धमेला लाकर अपने कमरे में रख ताला लगाकर वापस चला गया। रात होने पर देविका व मुकुंद लोहनी बिल्डिंग पहुंचे और हिन्दी फिल्मी दृश्यम की तर्ज पर आॅफिस में पांच फीट का गड्ढा खोदा और घर वापस आ गए। 11 दिसंबर को उन्होंने नमक की एक बोरी खरीदी और वहां गड्ढे में पूरा नमक डाला और शव को पेटी से निकालकर गड्ढे में दफन कर दिया। बाद उस पर टाइल्स लगाकर फर्श बिछा दिया।  

Latest Posts

Don't Miss