Latest Posts

पालिका के नियमित कर्मचारी भी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी और स्वच्छता दीदियां पहले से ही हड़ताल पर

महासमुंद। 6 सूत्रीय मांगों को नगर पालिका के नियमित कर्मचारी- अधिकारी आज बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी और स्वच्छता दीदियां पहले से ही हड़ताल पर हैं। जिससे पालिका परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है और विभाग कार्यालयों के दरवाजे पर ताला लटका है। जिससे काम से पहुंच रही जनता को भटकना पड़ रहा है।
बता दें कि नियमित कर्मचारी  लंबित वेतन भुगतान सहित 1 तारीख को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान, नगरीय निकायों में प्लेसमेंट ठेका पद्धति शीघ्र ही समाप्त करने, नगरीय निकायों में ओल्ड पेंशन योजना शीघ्र लागू करने, नगरीय निकायों में मृतक कर्मचारी के परिवार के सदस्यों को अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने, नगरीय निकायों में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नत किए जाने, छठवें एवं सातवें वेतनमान की एरियर राशि का भुगतान की मांग को लेकर आज से पालिका के नियमित कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। नव नियुक्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने बताया कि पूर्व में हड़ताल के दौरान विभागीय मंत्री अरुण साहू ने  एक तारीख को वेतन भुगतान करने नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिया था। जिसके बाद हड़ताल स्थगित की गई थी। बावजूद आज तक समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे नगरीय निकाय के कर्मचारियों में रोष है।
बैरंग लौट रही जनता
प्लेसमेंट कर्मचारी फिर स्वच्छता दीदियां और अब नियमित कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में साफ-सफाई, बिजली, पानी, टैक्स वसूली के साथ ही जनता के काम पूरी तरह से ठप्प हो गया है। आज पालिका में पीएम आवास, राशन कार्ड बनवाने, जन्म और मृत्य प्रमाण पत्र बनवाने, आधार कार्ड में सुधार सहित अन्य कार्यों के लिए नागरिक पहुंचे तो उन्हें सभी ताला लगा मिला और बिना काम कराए बैरंग लौटना पड़ा।

Latest Posts

Don't Miss