Latest Posts

35 लाख के चांदी के आभूषण के साथ दो गिरफ्तार

दो लाख नकदी भी बरामद ,सिंघोडा व साइबर सेल की कार्यवाई

महासमुंद( संवाद साधना)। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल पर वाहन चैकिंग के दौरान सिंघोडा पुलिस और साइबर सेल को दो युवकों के पास से 71.811 किलोग्राम चांदी के आभूषण व सिल्ली और करीब दो लाख रूपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों युवको के खिलाफ crpc की धारा 102 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राज्जीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ.ग.- ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की रेनॉल्ट क्वीड कार क्रमांक CG 04 LH 9310 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे मिले। जिनसे पूछताछ करने पर ड्राईवर के बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम महेश साहु पिता उमेश कुमार साहु 26 वर्ष लाखेनगर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर एवं वाहन चालक में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम विष्णुप्रसाद ठाकुर पिता मनमोहन ठाकुर 30 वर्ष सा. इंद्रप्रस्थ कॉलोनी रायपुरा थाना ढीढी नगर जिला रायपुर बताया।पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में अलग-अलग बैंग रखा हुआ मिला। इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और कार डिक्की को खुलवाकर चेक किया गया तो कार की डिक्की में अलग – अलग विभिन्न बैंगों में रखी मिला जिसे खोल चेक करने पर भारी मात्रा में चांदी की आभूषण, चांदी की सिल्ली एवं नगदी रकम मिला। जिसे निकालकर चेक करने पर भारी मात्रा में चांदी के विभिन्न आभूषण (पायल, अंगूटी, ब्रेसलेट आदि आभूषण) एवं चांदी की सिल्ली कुल वजनी 71.811 किलो ग्राम एवं 1 लाख 83 हजार 450 रूपये नगदी रकम रखा मिला। पुलिस की टीम द्वारा चांदी की ज्वेलरी व चांदी की सिल्ली एवं नगदी रकम के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने से चांदी की आभूषण एवं सिल्ली वजनी लगभग 71.811 किलो ग्राम कीमती करीबन 35 लाख 18 हजार 439 रूपये एवं वाहन रेनॉल्ट क्वीड कार क्र0 CG 04 LH 9310 सफेद रंग की कीमती करीबन 2,00,000 रूपये को एवं नगदी रकम 1,83,450 रूपये को थाना सिंघोडा में धारा 102 crpc के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया।

Latest Posts

Don't Miss