एस पी धर्मेंद्र सिंह ने कहा सर्वाधिक गांजा महासमुंद जिले पकडाया।
महासमुंद ( संवाद साधना)। सिंघोडा और साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल चैक पोस्ट पर गांजा की तस्करी कर रहे एक युवक के पास से 200 किलो गांजा बरामद किया है।जिसकी कीमत 50 लाख है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20(ख) के तहत कार्यवाई की है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से एक सिल्वर रंग की कार से गांजा की बड़ी खेप ओडिशा से महासमुन्द होते हुये महाराष्ट्र जा रही है। जिस पर कार्यवाई के लिए थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया। पुलिस ने जिले में प्रवेश करने वाले सभी पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी एन एच 53 ग्राम रेहटीखोल चैक पोस्ट पर बरगढ ओडिशा की तरफ से एक सिल्वर रंग के होण्डा सिटी क्रमांक MH 06 AL 1698 महासमुन्द की ओर आ रही थी उसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में एक युवक सवार था। पूछताछ में उसने अपना पता रामनगर अम्बेडकर नगर थाना सुपेला भिलाई दुर्ग दीपक साहू (27) बताया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो वाहन के पीछे सीट व डिक्की में 08 नग प्लास्टिक बोरियों मे 25-25 किलों ग्राम कुल 200 किलो ग्राम गांजा मिला। एस पी ने बताया कि गांजे कीकुल कीमत लगभग 50 लाख रूपये है। गांजा के साथ तस्करी में प्रयुक्त वाहन कीमत 2 लाख 50 हजार को भी पुलिस ने जब्त किया है आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा ओडिशा से लेकर के महाराष्ट्र में बिक्री करने ले जा रहा था।
प्रदेश में सर्वाधिक गांजा के प्रकरणों में कार्यवाई
एस पी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में अब तक गांजा तस्करी के 66 प्रकरणों में 124 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से कुल 11 करोड 41 लाख रूपये का 5335 किलो गांजा बरामद किया गया है और गांजा तस्करी में प्रयुक्त 56 वाहन जिसकी कीमत लगभग 2 करोड 30 लाख रूपये जब्त किया गया है। यह पूरे प्रदेश में इस वर्ष गांजा तस्करी में की सर्वाधिक कार्यवाई है ।
कार्यवाई में ये रहे शामिल
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र (IPS) सिंह के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु.अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, थाना प्रभारी सिंघोडा उत्तम तिवारी, सनातन बेहरा आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, विरेन्द्र नेताम, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जीवर्धन बहिरा, यश ठाकुर के द्वारा की गई।



