Latest Posts

खण्डा चावल की बोरियों के नीचे मिला ढाई करोड़ का गांजा

ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था गांजा, पिथौरा में पकड़ाया

महासमुंद। पिथौरा पुलिस और एनसीबी क्षेत्रीय ईकाई की टीम ने एक 10 चक्का ट्रक से खण्डा चावल बोरियों के नीचे 517 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत ढाई करोड़ से भी अधिक की बताई जा रही है। गांजा खण्डा चावल की आड़ में ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। पिथौरा पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार पिथौरा पुलिस मुखबिर की सूचना पर  जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी 10 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे सी 2783 सांकरा, बसना की तरफ से आकर ग्राम राजा सेवैया आकाश आटो पार्ट के सामने नेशनल हाईवे 53 अवतार ढाबा के पास खड़ी थी जिसमें वाहन का चालक नहीं था। पिथौरा में वाहन को बिना चालक खड़ा देख नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो  व पिथौरा पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली। वाहन के पीछे ट्राली में 295 प्लास्टिक बोरियों में खण्डा चांवल था। बोरियों को हटाने के बाद नीचे 18 अन्य बोरियों में ंकुल 517 किलो गांजा मिला। जिसकी कुल कीमती लगभग 2 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपए  बताई गई है। गांजे के साथ पुलिस ने एक 10 चक्का ट्रक (कीमती लगभग 15 लाख रुपए) तथा 295 बोरी खण्डा चावल (कीमती लगभग 2.50 लाख) कुल कीमती लगभग 2. 76 करोड़ रुपए जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।
अब तक साढ़े छह हजार किलो से अधिक का पकड़ाया गया गांजा
बता दें कि जिला पुलिस ने जनवरी 2023 से अब तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गांजा तस्करी के 90 प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें 6 हजार 554 किलो गांजा (कीमती लगभग 16.40 करोड़ रुपए)जब्त किया गया है।  तस्करी के आरोप में अब तक 166 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त 53 वाहन (कीमती लगभग 2 करोड़) जब्त किया गया है।
 कार्रवाई में ये रहे शामिल
सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव व अनु.अधिकारी पिथौरा प्रेमलाल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक अमित शुक्ला, उपनिरीक्षक रविन्द्र धु्रव, साइबर सेल प्रभारी निरी. नसीमुद्दीन खान आरक्षक रमाकांत साहू, संदीप भोई, देव कोसरिया, शैलेष ठाकुर, जितेन्द्र बाघ, निरीक्षक संजय दलात, विजय कुमार शर्मा, उपनिरी श्रीराम पांडे (टीम प्रभारी) आरक्षक प्रहलाद सिंह तोमर एनसीबी इंदौर क्षेत्रीय इकाई व पिथौरा पुलिस टीम द्वारा की गई।

Latest Posts

Don't Miss