Latest Posts

चार मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी गिरफ्तार


रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र में चार मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लाभांडी स्थित शराब दुकान के पास से चार मोटरसाइकिल चोरी किए थे। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक जब्त की गई, जिनकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति वीआईपी चौक, राम मंदिर के पास चोरी की बाइक बेचने की फिराक में है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उसने सभी मोटरसाइकिल लाभांडी स्थित शराब दुकान के पास से चुराई थीं। आरोपी आरोपी डिगेश्वर साहू निवासी होटल केनियान के पास फुंडहर लेबर रूम थाना तेलीबांधा रायपुर पहले भी वाहन चोरी के मामलों में संलिप्त रह चुका है और वर्ष 2018 में थाना पंडरी, रायपुर से जेल भी जा चुका है।

Latest Posts

Don't Miss