Latest Posts

हाईवा में आग लगाने और उपद्रव करने वाले पांच गिरफ्तार



रायपुर। तिल्दा-खरोरा मुख्य मार्ग पर हाईवा में आग लगाने और यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 25 मार्च का है, जब ग्राम तुलसी नेवरा स्थित स्कूल के सामने एक हाईवा ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा वाहन को सुरक्षित थाने ले जाने की कार्रवाई की, लेकिन गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों एसडीएम और तहसीलदार तिल्दा नेवरा द्वारा समझाइश देने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने सडक़ पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। बाद में उपद्रवियों ने हाईवा के टायरों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और उसके शीशे तोड़ दिए। इसी दौरान, पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया, जिसमें आरक्षक सत्यप्रकाश साहू (थाना आरंग) घायल हो गए।
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की वीडियोग्राफी के आधार पर 5 आरोपी तुलसी नेवरा निवासी खिलेन्द्र वर्मा, यशवंत वर्मा, प्रकाश उर्फ तामन वर्मा, प्रीतम वर्मा और कृष्ण वर्मा उर्फ कोंदा को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया है।

Latest Posts

Don't Miss