Female engineer suspended: चंगाेराभाठा विद्युत कार्यालय का मामला, अधिकारियाें ने कार्रवाई की
Female engineer suspended: रायपुर, बिजली विभाग में पदस्थ एक महिला अधिकारी कनिष्ठ अभियंता और संविदा कर्मचारी पर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। इस आराेप के बाद विभाग ने महिला अधिकारी कनिष्ठ अभियंता काे निलंबित कर दिया है वहीं संविदा कर्मचारी परिचालक का सेवा समाप्त कर दिया गया है। ये दाेनाें ने PM Suryaghar Yojana के तहत स्थापित हो रहे रूफ-टॉप सौर प्लांट्स से जुड़े नेट-मीटरिंग एवं मॉनीटरिंग कार्यों में पैसे की मांग की बात सामने आई है।
यह मामला नगर संभाग के चंगोराभाठा जोन का है, जहां दो घरों पर सौर प्लांट लगाने की प्रक्रिया चल रही थी। चयनित वेंडर ने शिकायत की है कि उक्त संविदा परिचालक हरिओम साहू ने नेट-मीटरिंग के लिए 6 हजार रुपये की मांग की, और महिला अभियंता ने भी इस राशि में हिस्सा लेने का प्रस्ताव दिया। वेंडर द्वारा इस पूरे संवाद को रिकॉर्ड कर लिया गया और उपरोक्त शिकायत दर्ज कराई गई।

Female engineer suspended : शिकायत के आधार पर कार्रवाई
शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई और महिला कनिष्ठ अभियंता एलिन कुजूर को निलंबित कर दिया गया तथा हरिओम साहू की सेवा समाप्त कर दी गई। योजना के तहत चुनिन्दा वेंडर छत पर सोलर प्लांट लगाते हैं, उसके बाद बिजली विभाग द्वारा ग्रिड कनेक्शन, नेट-मीटरिंग व मॉनीटरिंग का काम किया जाता है। कर्मचारियों व विभागीय अधिकारीयों की संवेदनशीलता के अभाव ने इस तरह की अवैध मांग को सरल बना दिया। इस घटना से यह प्रश्न उठ रहे हैं कि योजनाओं का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचे, और बीच में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह न बचे।
Female engineer suspended : आवेदन लोन के लिए पेंडिंग हैं
शासन की महत्वाकांक्षी योजना फेल करने में बैंकों की भी कार्यशैली अहम है, जहां हजारों आवेदन लोन के लिए पेंडिंग हैं और हितग्राही हतोत्साहित हो रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक की सकरी बिलासपुर की शाखा के मैनेजर ने खुद बताया कि बहुत आवेदन आए हैं पर देखा नहीं हू महीनों से पड़े आवेदन क्यों नहीं देखे गए । दीप चंद्रा के बारे में कई वेंडरों ने बताया कि सकरी ब्रांच की कार्य प्रणाली सही नहीं है एक अन्य हितग्राही ने बताया कि सारे पेपर हार्ड कापी में लेने के बाद भी महीने भर में भी कोई कार्यवाही नहीं की गई । एक हितग्राही ने पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के स्टेट नोडल ऑफिसर, भारतीय स्टेट बैंक मेन ब्रांच बिलासपुर से भी शिकायत की है ।
Female engineer suspended :योजना की सफलता असफलता का दारोमदार बैंक और बिजली विभाग पर
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा तखतपुर ने पति पत्नी सरकारी नौकरी में होने के बाद भी इनकम टैक्स रिटर्न और ब्लैंक चेक की मांग कर लोन मंजूर नहीं किया , ग्रामीण बैंक की जरहा गांव शाखा का भी यही हाल है यहां के मैनेजर दिलीप झाड़ियां हितग्राहियों को मुख्यमंत्री,मंत्री, और कलेक्टर जनदर्शन की तरह बुलाते हैं ब्रांच के फोन नंबर में सेकेट्री की तरह कोई अन्य बात करते है इनके जनदर्शन का समय शाम 4 बजे का है । इंडियन बैंक अभनपुर मैनेजर ने एक हितग्राही से से बी 1 खसरा की मांग किया तब हितग्राही उर्वशी साहू ने सोलर सिस्टम लगवाने का फैसला ही न में बदल दिया ।इसी तरह की जानकारी आरंग के पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की मिली है । कुल मिलाकर देखा जाय तो प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सफलता असफलता का दारोमदार बैंक और बिजली विभाग पर है । मुख्य मंत्री के स्पष्ट निर्देश के बाद भी कार्यप्रणाली में सुधार न होना चिंतनीय है ।



