Latest Posts

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाने हो रहा हरसंभव प्रयास-विनोद

मिनी माता महतारी जतन योजना से लाभान्वित हो रही महिलाएं

महासमुुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार की मिनी माता महतारी जतन योजना से महिलाएं लाभान्वित हो रही है। सरकार गर्भवती महिलाओं की संस्थागत डिलीवरी के लिए 20 हजार की सहायता देती है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओ को सहायता देने के लिए मिनीमाता महतारी जतन योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना के माध्यम से उन गर्भवती महिलाओ को सहायता प्रदान कराई जा रही है, जो भवन निर्माण तथा असंगठित क्षेत्र में निर्माण के कार्य में मजदूरी करती है या जिनके पति मजदूरी करते हैं। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश में हजारेां महिलाएं लाभान्वित हो चुकी है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम योजना, महिलाओं के लिए दाई-दीदी क्लीनिक, उपचार सहायता के लिए डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, सस्ती दवाओं के लिए धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के साथ अन्य स्वास्थ योजनाओं से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब से गरीब व्यक्ति की पहुंच में लाने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।इसी तारतम्य में धन्वंतरि मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ किया गया है। यहां जेनेरिक दवाइयां 50 फीसदी कम कीमत के साथ ही गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हो रही है।

Latest Posts

Don't Miss