
शासकीय एम एम आर कॉलेज के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी का साम्राज्य, नगर पालिका खोज रही रैंकिंग
जांजगीर,चांपा(संवाद साधना )।शासन द्वारा यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण इसलिए करवाया जाता है ताकि लोग वहां रुककर अपने वाहन का इंतजार कर सके, और गर्मी बरसात जैसे मौसम में यात्रा करने के दौरान यात्रियों को छांव मिल सके, लेकिन क्या हो यात्री प्रतीक्षालय पूरी तरह गंदगी से सराबोर हो, तब लोग जाएंगे कहां, लोग यात्रा के दौरान रुकेंगे कहा? एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाकर देश को साफ स्वच्छ और आमजनों को बीमारियों से मुक्त करने का संदेश दे रहे है। लेकिन चांपा नगर पालिका स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलती नजर आ रही है इधर नगर पालिका अध्यक्ष कचरा मे भी कमीशन का जुगाड़ खोज रहे हैं ।

नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार, होनहार स्वच्छता के प्रति गंभीर नही है। जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था लाचार दिखाई दे रही है। आलम यह है कि चांपा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत शासकीय एम एम आर कॉलेज के पास साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है सड़को पर गंदगी का साम्राज्य दिखाई दे रहा है। जिससे स्वच्छ भारत अभियान जैस महत्वपूर्ण योजनाओं की खुलेआम धज्जियां उड रही है। चांपा नगर पालिका द्वारा कुछ वर्ष पूर्व निर्माण किए गए यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति बेहद चिंताजनक है सड़कों पर कचरे नजर आ रहे है गंदगी और धूल भरे वातावरण में लोगों का यात्री प्रतीक्षालय में रुकना दुबहर हो रहा है। विगत समय चांपा नगर पालिका द्वारा शासकीय मद से एम एम आर कॉलेज के करीब यात्रियों सहित कालेज के स्टूडेंट की सुविधा के लिए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया गया था। जिसकी उचित देखरेख के अभाव में असामाजिक तत्वों द्वारा यात्रियों के प्रतीक्षा करने वाली कुर्सी तोड़ दी गई, तो क्या हुआ बनवाने का भी कमीशन जिन्दा है । इधर बाहर से आए यात्रियों को बैठना तक नसीब नही हो रहा है और प्रतीक्षालय परिसर गंदगी और धूल की चादर से पूरी तरह ढक चुकी है। परिसर के सीढ़ियों के पास कूड़ा करकट जमा होने से कचरों का साम्राज्य बन चुका है। जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जब से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण हुआ है तब से नगर पालिका द्वारा साफ सफाई नही करवाई गई हो, आसपास सड़कों पर जमी गंदगी इस बात का उदाहरण है। कॉलेज मार्ग पर जब यात्री बस गुजरती है तब धूल का गर्दा लोगो को अहसास दिलाता है मुस्कुराये आप चाम्पा मे है, साथ ही इस कचरे के बदबू से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही हैं।

इस उड़ते धूल के गर्दा से आमजनता के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है लोग स्वस्थ संबंधी गंभीर बिमारियों कि शिकायत आ रही है। आपको बता दें कि आसपास के गांवों में कॉलेज नही होने के कारण शासकीय एम एम आर कॉलेज पर प्रतिदिन काफ़ी संख्या में छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता है वही कई यात्री बसो का दौरा कोरबा की ओर का रहता है ऐसे में लोग गाड़ियों के आने का इंतजार करने के लिए यात्री प्रतीक्षालय में रुकते है। उस स्थिति पर यात्री प्रतीक्षालय का साफ और स्वच्छ रहना बेहद जरूरी होता है परन्तु यहां की स्थिति बिलकुल विपरीत है साफ सफाई पालिका के होनहार नेता के भरोसे नजर आती है। सफाई नही होने से गंदगी और बदबूयुक्त वातावरण में यात्रियों का प्रतीक्षालय की समीप रहना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छता के प्रति ध्यान नही दिया जा रहा है। अब सवाल उठता है कि क्या नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी जनस्वास्थ से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे को देखकर भी अनदेखा कर रहे है या फिर नगर प्रशासन किसी बड़ी कमीशन के फेरे मे है बहरहाल नगर पालिका चाम्पा डेंगू मेकरिया जैसी महामारी फैलने का इंतजार कर रही है।
फोन नही उठाते नपाध्यक्ष
यात्री प्रतीक्षालय परिसर पर पसरी गंदगी की जानकारी के संबंध में जब नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव से फोन पर संपर्क किया गया। परन्तु उन्होंने फोन उठाने कि जहमत नही उठाई इससे पता चलता है कि जनता को चुनावी वायदे और हकीकत मे जमीन आसमान का फर्क है। आमजनता के जनस्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों के प्रति नगर पालिका कितना ध्यान दे रही है यह तो कुर्ते का मोटा जेब ही बताएगा ।



