Latest Posts

कांग्रेस सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में प्रदेश के हर वर्ग के साथ छल-कपट करने का काम ही किया है : रूपकुमारी

भाजपा ज़िला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी ने अखण्ड सत्याग्रह में शामिल होकर किसानों की मांगों का समर्थन किया

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी की ज़िला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने शनिवार को सिरपुर में चल रहे किसानों के अखण्ड सत्याग्रह में शामिल होकर किसानों की मांगों का समर्थन किया। श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में प्रदेश के हर वर्ग के साथ छल-कपट करने का काम ही किया है, जिसके चलते प्रदेश के लोगों को न्याय मांगने के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए मज़बूर होना पड़ रहा है। आदिवासियों, किसानों के नाम पर राजनीतिक रोटियाँ सेंकने में लगी कांग्रेस और प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के लिए असहनीय बोझ बन चुकी है।

भाजपा ज़िला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चौधरी ने उद्योगों द्वारा सरकारी और कृषि भूमि पर कब्जा कर जमे रहने की प्रवृत्ति को अवांछनीय बताते हुए कहा कि सिरपुर में इस प्रवृत्ति के ख़िलाफ़ किसानों द्वारा चलाया जा रहा सत्याग्रह ऐतिहासिक सिद्ध होगा। उल्लेखनीय है कि विश्व धरोहर सिरपुर को बचाने की मांग के अलावा खैरझिटी, कौवाझर, माालडीह की क़ाबिलकाश्त भूमि, आदिवासी और सरकार के स्वाामित्व की ज़मीन पर अनधिकृत कब्जे और प्लांट बनााने के फैसले के ख़िलाफ़ विगत 25 फ़रवरी से अखण्ड सत्याग्रह पूरी तरह अनुशासित रीति से चल रहा है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि इस सत्याग्रह में प्रतिदिन काफ़ी संख्या में किसान व उनके परिजन हिस्सा लेकर अपनी मांग पूरी करने के लिए प्रदेश सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार भेंट-मुलाक़ात की फ़िजूल नौटंकियाँ करने में मशगूल है। किसानों के नाम पर जब-तब घड़ियाली आँसू बहाने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपने प्रदेश के किसानों और आदिवासियों की गुहार सुनने का वक़्त तक नहीं है।

भाजपा ज़िला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चौधरी ने कहा कि किसानों की कााबिलकाश्त भूमि पर कब्जा कर उद्योग खड़े हो रहे हैं, जिसका सीधा मतलब यह भी है कि सत्ता के बल पर भू-माफ़िया अपना केल खेल रहे हैं और उन्हें राजनीतिक संरक्षण देकर शासन-प्रशासन प्रतााड़ित किसानों और आदिवासियों की पीड़ा को अनसुना कर रहा है। श्रीमती चौधरी ने किसानों-आदिवासियों की मांगों पर तत्काल सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता पर बल दिया और चेतावनी दी कि यदि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में कारगर कार्रवाई कर दोषियों को दंडित नहीं किया तो इस सत्याग्रह का फैलाव पूरे प्रदेशभर में किया जाएगा। प्रदेश सरकार इस मुग़ालते में न रहे कि घड़ियाली आँसू बहाकर प्रदेश को अगले विधानसभा चुनाव में गुमराह कर लेगी। 

Latest Posts

Don't Miss