बागबाहरा चंडी मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे चार दोस्त
महासमुंद। बीती रात चंडी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे कार-पिकअप की आमने- सामने से जोरदार भिंड़त हो गई । घटना में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लेते हुए शवों का पीएम करवाकर उन्हें परिजनों को सौप दिया है।
मामला खल्लारी थाने का है। थाना प्रभारी इन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि आरंग निवासी चार दोस्त युगल किशोर साहू (23), गिरिश धीवर (22), मनोज साहू (26) और शिव कुमार साहू (27) सोमवार को स्कार्पियों क्रमांक सीजी 04 एन डब्लू 4498 में सवार होकर आरंग से चंडी मंदिर बागबाहरा दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी वापस लौट रहे थे, तभी रात करीब साढेÞ दस बजे ओंकारबंद से एमकेबाहरा के बीच पिकअप क्रमांक सीजी 04 एनवी 0823 से आमने-सामने की जोरदार भिडंत हो गयी। जिसमें स्कार्पियों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना में कार सवार युगल किशोर और गिरीश की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं मनोज साहू और शिव कुमार सहित पी अप चालक भिलाई निवासी चंद्रशेखर साहू (30) घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को एनएच 353 से हटाया और शवों को कार से बाहर निकाला तथा घायलों को निजी अस्पताल भेजा। श्री सिंह ने बताया कि आज सुबह मृतक के शवों का पीएम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है।



