Friday, June 20, 2025

Latest Posts

डॉ. प्रकाश अनंत को द इंडियन आइकॉन एवार्ड 2023 कोटा राजस्थान से किया गया सम्मानित

अखिल भारतीय कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवम राजस्थान प्रभारी डॉ प्रकाश अनंत को ज्ञान उदय फाउंडेशन कोटा राजस्थान द्वारा द इंडियन आइकॉन एवार्ड से सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। डॉ प्रकाश अनंत विगत एक वर्ष से अखिल भारतीय कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवम राजस्थान प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। राजस्थान प्रभारी के रूप में कांग्रेस की विचारधारा के साथ काम करते करते दिन दुखी गरीबों के हक की लड़ाई में भी डॉ प्रकाश अनंत का स्थान सर्वप्रथम रहता है।

डॉ प्रकाश अनंत को विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए विभिन्न स्थानों से विभिन्न संगठनों ने अलग अलग अलंकरण से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें सर्वप्रथम ग्लोबल स्कॉलर्स फाउंडेशन पुणे महाराष्ट्र द्वारा भारतीय समाजरत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उसके बाद केंद्रीय सरकार दिल्ली द्वारा भारत गौरव श्री सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है। तत्पश्चात वर्थी वेलनेस फाउंडेशन उत्तरप्रदेश द्वारा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार तथा सोसियली प्वाइंट फाउंडेशन मध्यप्रदेश द्वारा विगत माह राष्ट्रीय गौरव एवार्ड से सम्मानित किया गया है।

डॉ प्रकाश अनंत कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में विगत 23 वर्षों से तन मन धन से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिका में कार्यों का निर्वहन किया है। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदों पर रहकर देश, प्रदेश और समाज की सेवा कर रहे हैं।

डॉ प्रकाश अनंत ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश और समाज की सेवा करने का सौभाग्य हर किसी इंसान को मिल पाना संभव नहीं है। भारत देश के विभिन्न प्रान्तों के लोगो के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उन्हें सहयोग देना और जनहित में कार्य करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना निश्चय ही बहुत ही असामान्य संकल्प है।

डॉ प्रकाश अनंत वर्तमान में अखिल भारतीय कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवम राजस्थान प्रभारी के साथ साथ प्रदेश समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विभाग में कार्यरत हैं।

Latest Posts

Don't Miss